प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख और शुभ त्योहारों में से एक है।
यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की जीत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस रात देवी लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आती हैं और वहां धन, खुशहाली और सौभाग्य का वरदान देती हैं।
दिवाली के पावन मौके पर दीये भी जलाए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीये जलाने का भी एक तरीका होता है।
दीपक जलाने का सही तरीका
वैदिक परंपराओं के अनुसार दीपक को सीधे फर्श पर रखना शुभ नहीं माना जाता। इसे सम्मानपूर्वक किसी ऊँचे या साफ स्थान पर रखें।
इसके नीचे कुछ पवित्र वस्तुएं रखने से मां लक्ष्मी की कृपा जल्दी प्राप्त होती है और घर में सुख-शांति, धन और समृद्धि का वास होता है।
दीपक के नीचे रखें ये वस्तुएं-
अक्षत (चावल):
अक्षत को पूर्णता, शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दीपक के नीचे थोड़ी सी अक्षत रखने से शुक्र ग्रह का सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है। इसके कारण न केवल आर्थिक प्रगति होती है बल्कि परिवार में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहती है।
हल्दी:
हल्दी को पवित्र और शुभ माना जाता है। दीपक जलाने से पहले चावल पर हल्दी रखी जाए, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करती है।
विशेष रूप से साबुत हल्दी की गांठ का उपयोग शुभ माना जाता है। हल्दी घर में स्वास्थ्य, सौभाग्य और खुशहाली लाने का प्रतीक भी है।
सिक्का:
दीपक के नीचे एक रुपया या कोई भी धातु का सिक्का रखने से धन का प्रवाह स्थिर रहता है। पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रखने से पूरे वर्ष आर्थिक उन्नति बनी रहती है। सिक्का धन, स्थायित्व और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।