Weekly Vrat Tyohar 2026: चंद्र ग्रहण से होली तक-इस सप्ताह के व्रत और त्योहारों की सही तारीखें कर लें नोट…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

सनातन धर्म में होली के पर्व का विशेष महत्व है।

इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। होली से पहले 02 मार्च से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है।

यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस सप्ताह में चंद्र ग्रहण, होलिका दहन और होली समेत कई त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि इस सप्ताह के व्रत और त्योहार की लिस्ट।

होलिका दहन 2026 डेट और शुभ मुहूर्त

03 मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक है।

चंद्र ग्रहण 2026 डेट और टाइम

03 मार्च को सूतक काल सुबह 09 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा। (Lunar Eclipse 2026 Sutak Time)
चंद्र ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर (Chandra Grahan 2026 Time Start And End)
पूर्ण चंद्र ग्रहण- शाम 05 बजकर 04 मिनट पर
चंद्र ग्रहण का समापन- शाम 06 बजकर 46 मिनट पर

चैत्र माह 2026 डेट

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 03 मार्च को शाम को 05 बजकर 07 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 04 मार्च को 04 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में 04 मार्च से चैत्र माह की शुरुआत होगी।

होली भाई दूज 2026 डेट और टाइम

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत- 4 मार्च को रात 10 बजकर 45 मिनट पर
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन- 5 मार्च को रात को 08 बजकर 32 मिनट पर
ऐसे में 5 मार्च को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, 06 मार्च को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन चन्द्रोदय का रात 09 बजकर 14 मिनट पर होगा।
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 06 मार्च को शाम 05 बजकर 53 मिनट पर
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन- 07 मार्च को शाम 07 बजकर 17 मिनट पर

रंग पंचमी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, रंग पंचमी 08 मार्च को मनाई जाएगी।
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत- 07 मार्च को शाम 07 बजकर 17 मिनट पर
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का समापन- 08 मार्च को रात 09 बजकर 10 मिनट पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *