मौसम अपडेट: Uttar Pradesh और Bihar समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं…

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर यूपी-बिहार समेत आठ राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, आज अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

दरअसस, भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। एक ओर आज यानी 10 अप्रैल को जहां दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी आने की संभावना है। इस दौरान इन राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

इन राज्यों में बर्फबारी की संभावना

10 अप्रैल यानी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात के साथ बर्फ गिरने की संभावना है।

अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

अगर बात करें अगले चार दिनों के मौसम की तो मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

वहीं, अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर के मौसम की तो यहां कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। यहां अगले एक सप्ताह तक क आसमान में हल्के बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी जारी रहने की संभावना जताई गई है। दिन में धूप और बादलों के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, अब दिल्ली-एनसीआर के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *