‘भारत की चुनावी प्रक्रिया से मिलता है महत्वपूर्ण सीख’, बिहार चुनाव पर बोले दक्षिण अफ्रीकी उच्चायुक्त।…

भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल ने हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनावों की सराहना की और इसे लोकतंत्र को और मजबूत करने का एक जरिया बताया।

उन्होंने कहा कि अफ्रीकी राष्ट्र भी इससे सीख लेता है। एक विशेष साक्षात्कार में सूकलाल ने व्यवस्थित तरीके से चुनाव कराने के लिए भारत की प्रशंसा की और जोर देकर कहा कि समावेशिता इस समय दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण चीज है।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बारे में पूछे जाने पर दक्षिण अफ्रीकी राजनयिक ने कहा कि मेरे लिए भारतीय राजनीति पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

हम भारत में होने वाले घटनाक्रमों पर नजर रखते हैं, जैसा कि राजनयिक समुदाय के लिए सामान्य बात है। हम इस पर रिपोर्ट करते हैं और चुनावों पर नजर रखते हैं, क्योंकि भारत की तरह हम भी एक जीवंत लोकतंत्र हैं।

जिस तरह से इस चुनाव का संचालन किया गया, उसके लिए मैं भारत की जनता और सरकार को बधाई देना चाहता हूं। मैं उन लोगों को भी बधाई देना चाहता हूं, जो सफल रहे हैं। मुझे लगता है कि लोकतंत्र इसी तरह काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *