‘हम ज़रूरत पड़ने पर और हमले कर सकते हैं’, ट्रंप ने ईरान को फिर दी बड़ी चेतावनी…

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बयानबाजी को और आक्रामक बना दिया है।

ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका द्वारा किए हमलों में ईरान का महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र खारग द्वीप लगभग नष्ट हो चुका है।

वहीं, एनबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने एक बार फिर खारग द्वीप पर हमले की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा, “हम मजे के लिए इस पर कुछ और हमले कर सकते हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खारग द्वीप स्थित तेल निर्यात केंद्र पर और हमले करने की धमकी दी और सहयोगियों से होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने के लिए युद्धपोत भेजने का आग्रह किया है।

इधर, ईरान ने भी झुकने से इनकार करते हुए अमेरिकी और इजरायली हितों पर ड्रोन और मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। जिससे आज भी वॉर खत्म होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।

समझौते के लिए शर्ते पर्याप्त नहीं

ट्रंप ने यह भी कहा कि तेहरान संघर्ष को समाप्त करने के लिए समझौता करने को तैयार प्रतीत होता है, लेकिन शर्तें अभी पर्याप्त नहीं हैं।

अमेरिका उन देशों के साथ समन्वय करेगा

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल प्राप्त करने वाले विश्व के देशों को उस मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी, और हम इसमें भरपूर मदद करेंगे। अमेरिका उन देशों के साथ समन्वय भी करेगा, ताकि सब कुछ जल्दी, सुचारू रूप से और अच्छे से हो सके।”

इधर ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिकी और इजरायली हवाई हमलों के समाप्त होने तक किसी भी प्रकार के युद्धविराम की संभावना को खारिज कर दिया। ईरानी सेना ने अपने हमले जारी रखे हैं। शनिवार को एक ड्रोन हमले ने संयुक्त अरब अमीरात के एक प्रमुख ऊर्जा केंद्र को बाधित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *