शुक्र गोचर 2025: 31 मई से इन 3 राशियों की किस्मत चमकेगी, शुरू होगा गोल्डन पीरियड…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन-संपदा, सुख, वैभव व ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है।

31 मई 2025 को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। शुक्र का राशि परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना गया है।

शुक्र गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर देखने को मिलता है। शुक्र के प्रभाव से जहां कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे, वहीं कुछ राशियों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। जानें शुक्र गोचर से किन तीन राशि वालों को होगा लाभ-

मेष राशि- ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र का मेष राशि में ही गोचर हो रहा है। यह गोचर मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है।

यह आपके लिए नई शुरुआत का संकेत हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। लव लाइफ पहले से सुधर जाएगी। व्यवसाय में आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। आर्थिक रूप से स्थिरता प्राप्त होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अनुकूल रहने वाला है। यह समय आपके पैसों से जुड़ी परेशानियों से बाहर निकलने में मददगार सिद्ध हो सकता है।

आर्थिक लाभ होने से आप बेहतर स्थिति में आ सकते हैं। पार्टनरशिप के लिहाज से यह समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आप अपनी भावनाओं को समझने व शेयर करने की कोशिश करेंगे। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह समय वित्त, पारिवारिक व व्यावसायिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इस अवधि में घरेलू परेशानियों से निजात मिलने के संकेत हैं।

आनंददायक समय व सुखद दिनों का निर्माण होगा। आर्थिक रूप से समृद्ध महसूस करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय गुजारने या व्यतीत करने का समय मिलेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

मेष का वृषभ गोचर कब होगा: शुक्र मेष राशि में 28 जून 2025 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद शुक्र वृषभ राशि में 29 जून को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर गोचर करेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *