Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर आज ही लगाएं ये 4 शुभ पौधे, बदल सकती है आपकी किस्मत और बढ़ सकती है सकारात्मक ऊर्जा…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार से जुड़े कई खास नियम के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करने से घर में सुख-शांति का वास होता है और धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार (Vastu Tips For Main Door) पर कुछ पौधों को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

अगर आप भी सुख-समृद्धि में वृद्धि चाहते हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर शुभ पौधे जरूर लगाएं। इस आर्टिकल में उन पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

तुलसी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर के मुख्य पर तुलसी (Tulsi Plant) का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

साथ ही घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस पौधे को उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। पौधे के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी का वास सफाई वाली जगह पर ही होता है।

शमी का पौधा

इसके अलावा घर में मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इस पौधे का संबंध शनि देव और भगवान शिव से माना जाता है। पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाकर रोजाना उसकी पूजा-अर्चना करें। वास्तु के अनुसार, इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होगा।

मनी प्लांट

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी को दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। इस पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे मानसिक तनाव की समस्या से मुक्ति मिलती है।

जेड प्लांट

इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर जेड प्लांट को लगाना शुभ माना जाता है। इसको घर के मुख्य द्वार लगाने से धन, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा में अधिक वृद्धि होती है। जेड प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

  • घर के मुख्य द्वार पर लगे पौधों के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • अगर किसी से वजह से पौधा सुख या फिर मुरझा गया है, तो उसे हटा दें।
  • पौधों में रोजाना पानी दें।
  • पौधों के पास कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *