Vastu Tips: जीवन में सुख-शांति चाहते हैं तो घर से तुरंत हटाएं ये चीजें…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

साथ ही वास्तु शास्त्र  (vastu tips in hindi) में यह माना गया है कि आपके घर में रखीं हुईं कुछ चीजें नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देती हैं।

इसलिए जिनता जल्दी हो सके इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए, ताकि घर में मौजूद नकारात्मकता को दूर किया जा सके।

ये चीजें बढ़ाती हैं नेगेटिविटी

वास्तु के अनुसार घर में कभी भी फालतू का सामान जैसे पुराने व बेकार पड़ा इलेक्ट्रानिक सामान, कबाड़ व जूते-चप्पल आदि इकट्ठा नहीं करना चाहिए। इससे घर-परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

इसके साथ ही वास्तु में खराब या बंद घड़ी को घर में रखना भी अच्छा नहीं माना जाता। इसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है।

इसलिए सुख-शांति बनाए रखने के लिए इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए।

इन चीजों को करें घर से बाहर

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आपको घर में टूटी हुईं या खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा मिलता है, जिसका सीधा असर परिवार की सुख-शांति पर पड़ता है।

ऐसे में इन खंडित मूर्तियों को किसी बहती हुई जलधारा में प्रवाहित कर देना चाहिए।

इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि घर में टूटा हुआ शीशा या फिर कांच नहीं रखना चाहिए। इससे भी घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है।

बढ़ सकती है नकात्मकता

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है। लेकिन अगर आपके घर में सूखा हुआ तुलसी का पौधा है, तो वास्तु शास्त्र में इस बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया।

इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको तुलसी के सूखे हुए पौधे को किसी पवित्र नदी या तालाब में प्रवाहित कर देना चाहिए और इसकी जगह नया तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *