अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने कई और FBI डॉक्यूमेंट्स पब्लिश किए हैं। इन डॉक्यूमेंट्स में उस महिला का इंटरव्यू है, जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर यौन शोषण का आरोप लगाया।
महिला ने इंटरव्यू में बताया कि जब वह नाबालिग थी, तब जेफरी एपस्टीन ने उसे राष्ट्रपति ट्रंप से मिलवाया था। जस्टिस डिपार्टमेंट का कहना है कि कांग्रेस की तरफ से जारी फाइलों के तहत इन डॉक्यूमेंट्स को पब्लिक नहीं किया गया था, क्योंकि उन्हें गलती से डुप्लिकेटिव मार्क कर दिया गया था।
US जस्टिस डिपार्टमेंट ने जारी किया इंटरव्यू
US मीडिया आउटलेट NPR ने जस्टिस डिपार्टमेंट पर आरोप लगाया था कि जस्टिस डिपार्टमेंट राष्ट्रपति के खिलाफ आरोपों से जुड़ी कई फाइलें जारी करने में नाकाम रहा। इस के बाद ही जस्टिस डिपार्टमेंस यह इंटरव्यू जारी किया है।
डॉक्यूमेंट्स में 2019 में FBI के उस महिला के साथ किए गए कई इंटरव्यू का ब्यौरा शामिल है, जिसने आरोप लगाया था कि जब वह 13 से 15 साल की थी, तब एपस्टीन और ट्रंप दोनों ने उसका शोषण किया था।
ट्रंप के खिलाफ इंटरव्यू
महिला ने इंटरव्यू में कहा कि एपस्टीन उसे या तो न्यूयॉर्क या न्यू जर्सी ले गया और ट्रंप से मिलवाया। उसने इन्वेस्टिगेटर्स को बताया कि जब ट्रंप ने उस पर ओरल यौन शोषण करने के लिए जबरदस्ती करने की कोशिश की, तो उसने ट्रंप को काट लिया।
दिवंगत महिला के इंटरव्यू में बताया गया है कि उसे और उसके करीबी लोगों को सालों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे, जिसमें उससे चुप रहने को कहा जा रहा थे और उसे लगता था कि ये कॉल एपस्टीन से जुड़े थे।
ट्रंप ने एपस्टीन के आरोपों से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया है। जस्टिस डिपार्टमेंट भी पहले कह चुका है कि उसके जारी किए गए कुछ डॉक्यूमेंट्स में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ झूठे और सनसनीखेज दावे हैं।’
डेमोक्रेट्स ने ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन पर एपस्टीन इन्वेस्टिगेशन की उन डिटेल्स को छिपाने का आरोप लगाया है, जिनका ट्रंप पर बुरा असर पड़ सकता है।