सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को दिवाली का गिफ्ट दिया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को योगी सरकार ने दिवाली पर नि:शुल्क सिलेंडर रिफिल का तोहफा दिया है।
लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी मुफ्त सिलेंडर रिफिल वितरण की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आह्रवान किया कि त्योहार की खुशियां अपने परिवार के साथ मनाने के अलावा आसपास के कमजोरों और गरीबों के साथ भी बांटैं।
उधर, लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित दादा मियां की दरगाह पर सपा कार्यकर्ताओं ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। यहां वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए मंगलवार को विशेष दुआ की गई।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और प्रेमानंद महाराज की लंबी आयु तथा शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की।
दरगाह परिसर में इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे, जिन्होंने हाथों में प्रेमानंद महाराज की तस्वीरें थाम रखी थीं।