Tulsi Puja Niyam: रोजाना तुलसी के पास इस तरह दीपक जलाएं, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

तुलसी को हिंदू धर्म में केवल एक पौधे के तौर पर नहीं देखा जाता, बल्कि इसे पूजनीय माना जाता है।

रोजाना सुबह-शाम तुलसी की पूजा की जाती है और इसके पास एक घी का दीपक भी जरूर जलाया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इससे न केवल नकारात्मकता दूर होती है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और शांति भी बनी रहती है।

रोजाना नियमानुसार तुलसी के पास दीपक जलाने से साधक को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा मिलती है। चलिए जानते हैं इसकी सही विधि।

सबसे सही समय

सूर्योदय से पहले यानी ब्रह्म मुहूर्त में और सूर्यास्त के समय यानी संध्या काल में तुलसी के पास दीपक जलाना सबसे शुभ माना गया है।

इन दोनों समय पर तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

दीपक जलाने की सही विधि

  • सबसे पहले तुलसी के पौधे के आसपास अच्छे से साफई कर लें।
  • दीपक को अच्छी तरह साफ करने के बाद रूई की बाती लगाएं और घी डालें।
  • दीपक को सीधे जमीन पर न रखने की जगह आप इसे चावल, फूल या कोई आसन पर रख सकते हैं।
  • दीपक को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर बाती करके जलाएं। वास्तु में इन दिशाओं को शुभ माना गया है।
  • तुलसी के पास दीपक जलाते समय मन में सकारात्मक विचार रखें और तुलसी माता का ध्यान करें।
  • तुलसी माता का मंत्र “ॐ तुलसी देव्यै नमः का जप करें।
  • दीपक जलाने के बाद, तुलसी के पौधे की 5,7 या 11 बार परिक्रमा करें और प्रणाम करें।

मिलते हैं ये लाभ

तुलसी के पास दीपक जलाने से आपको वास्तु दोष से राहत मिल सकती है। रोजाना तुलसी के पास दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

इतना ही नहीं, तुलसी के पास दीपक जलाने से धन, वैभव और शुभता आकर्षित होती है। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *