“अपनी हरकतें सुधारें और राजनीति करना बंद करें”-ईरान युद्ध पर टिप्पणी के बाद ट्रंप का पोप लियो पर निशाना…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पोप लियो की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें बेहद कमजोर बताया है। ट्रंप ने कहा कि पोप लियो अपराध के मामले में कमजोर हैं और विदेश नीति के लिहाज से बेहद कमजोर हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद से वेटिकन सिटी और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है।

दरअसल, शनिवार को लियो पोप ने वैश्विक शांति की अपील की और कहा , “स्वार्थ और धन की पूजा बंद करो। शक्ति प्रदर्शन बंद करो। युद्ध बंद करो।” पोप ने उस चीज के प्रति आगाह किया जिसे उन्होंने “सर्वशक्तिमानता का भ्रम” बताया, जो तेजी से अप्रत्याशित और खतरनाक होता जा रहा है।

लियो ने कहा कि नेताओं को सैन्यीकरण के बजाय बातचीत को चुनना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम उनसे गुहार लगाते हैं, रुकिए, शांति का समय आ गया है, संवाद और मध्यस्थता की मेज पर बैठिए, उस मेज पर नहीं जहां पुनर्शस्त्रीकरण की योजना बनाई जा रही है और घातक कार्रवाइयों का निर्णय लिया जा रहा है।” पोप ने हिंसा को उचित ठहराने के लिए धर्म का सहारा लेने के खिलाफ भी चेतावनी दी और कहा कि “ईश्वर का पवित्र नाम भी… मृत्यु की चर्चाओं में घसीटा जा रहा है।”

ट्रंप का आया रिएक्शन

पोप लियो के इस बयान के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “पोप ट्रंप प्रशासन के डर की बात तो करते हैं, लेकिन कोविड के दौरान कैथोलिक चर्च और अन्य सभी ईसाई संगठनों के उस डर का जिक्र तक नहीं करते, जब चर्च में प्रार्थना सभाएं आयोजित करने पर, यहां तक कि बाहर जाकर दस-बीस फीट की दूरी बनाए रखने पर भी, पादरियों, मंत्रियों और अन्य सभी को गिरफ्तार किया जा रहा था।”

ट्रंप ने पोप की वैश्विक मुद्द पर आलोचना की और ईरान के प्रति परमाणु महत्वाकांक्षाओं के प्रति नरम रुख अपनाने और विदेशों में अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों का विरोध करने का आरोप लगाया।

ट्रंप ने अमेरिकी प्रशासन के बारे में पोप की टिप्पणियों पर भी निशाना साधा और कहा कि लियो ने कोविड महामारी के दौरान चर्चों द्वारा सामना किए गए प्रतिबंधों को अनदेखा करते हुए उनकी राष्ट्रपति पद की भय को उजागर किया है।

मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे दावा किया कि उन्हें ऐसा पोप नहीं चाहिए जो यह सोचता हो कि ईरान के पास परमाणु हथियार होना ठीक है, या वेनेजुएला जैसे देशों में अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना करता हो। अपने कार्यकाल का बचाव करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने अपराध के स्तर को रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचाया है और शेयर बाजार का प्रदर्शन भी मजबूत रहा है।

ट्रंप ने दी चेतावनी

ट्रंप ने कहा, लियो को शुक्रगुजार होना चाहिए क्योंकि, पोप बनने के लिए उनका नाम किसी सूची में नहीं था। चर्च ने उन्हें केवल इसलिए पोप बनाया क्योंकि वे एक अमेरिकी थे।

ट्रंप ने पोप पर भी कटाक्ष करते हुए उनसे कहा कि वे अपनी हरकतें सुधारें और राजनीति के बजाय धार्मिक नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित करें, साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह के रुख कैथोलिक चर्च को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

मैं वही कर रहा हूं जिसके लिए चुना गया

मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए जो यह सोचे कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला करना भयानक है, एक ऐसा देश जो भारी मात्रा में ड्रग्स अमेरिका भेज रहा था और इससे भी बुरा, अपने कैदियों को, जिनमें हत्यारे, ड्रग डीलर और कातिल शामिल थे, हमारे देश में भेज रहा था।

मुझे ऐसा पोप भी नहीं चाहिए जो अमेरिका के राष्ट्रपति की आलोचना करे, क्योंकि मैं वही कर रहा हूं जिसके लिए मुझे भारी बहुमत से चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *