अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को नई जिम्मेदारी सौंपी है. ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वेस अब अमेरिका में होने वाली ‘धोखाधड़ी’ की जांच करेंगे. धोखाधड़ी के मामलों के प्रमुख के रूप में वेंस का ध्यान सबसे अधिक डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा शासित राज्यों पर रहेगा।
ट्रंप ने वेंस को ‘फ्रॉड जार’ नियुक्त किया
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अब US में ‘धोखाधड़ी’ से जुड़े मामलों के प्रभारी हैं। अमेरिका में धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
ट्रंप प्रशासन के कई बेहतरीन लोगों के साथ मिलकर वे जो काम करेंगे, वह हमारे देश के भविष्य को कितना शानदार बनाएगा, इसमें एक अहम भूमिका निभाएगा।’
इसके आगे ट्रंप ने कहा कि उनके काम का दायरा ‘हर जगह होगा, लेकिन मुख्य रूप से उन राज्यों पर उनका जहां डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार है; उन्होंने खास तौर पर कैलिफोर्निया, इलिनोइस और मिनेसोटा का जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि लॉस एंजिल्स में छापेमारी का सिलसिला पहले ही शुरू हो चुका है।