अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को ‘ट्रंप खाते’ की शुरुआत की है। अमेरिकी सरकार देश में पैदा हुए प्रत्येक बच्चे के लिए स्वचालित रूप से एक कर-मुक्त निवेश खाता बनाएगी।
ट्रंप ने कहा कि इस खाते में जन्म के समय 1,000 डालर का योगदान दिया जाएगा, और माता-पिता, नियोक्ता, राज्य और अन्य दानदाताओं से अतिरिक्त योगदान की अनुमति होगी।ट्रंप ने कहा कि यह पहल अमेरिका में पैदा हुए हर नवजात बच्चे को भविष्य में आर्थिक हिस्सेदारी देगी।
खातों में जमा होगी 1 हजार डॉलर की राशि
उन्होंने इसे यह सुनिश्चित करने का एक तरीका बताया कि बच्चे कर्ज के बजाय संपत्ति के साथ जीवन की शुरुआत करें। “हम इन व्यक्तिगत खातों में 1,000 डालर की शुरुआती राशि जमा करेंगे, जो उनके जीवनकाल में बढ़ती जाएगी।”
उन्होंने कहा कि समय के साथ इन खातों में “काफी बड़ी रकम” जमा हो सकती है। राष्ट्रपति ने कहा कि परिवार और समर्थक प्रत्येक खाते में सालाना 5,000 डालर तक जमा कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि मामूली योगदान से, बच्चे के 18 साल का होने तक खातों में कम से कम 50,000 डालर जमा हो सकते हैं, और संभवत: इससे भी कहीं अधिक।