Today Stock Market Live Updates: US-ईरान संघर्ष विराम की उम्मीद से शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 1600 अंक उछला…

बुधवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार मजबूती आई थी। उसके बाद बुधवार को सुबह गिफ्ट निफ्टी भी भारतीय शेयर बाजार (Share Market News Live Updates) में तेज शुरुआत का संकेत दे रहा था।

सेंसेक्स 584 अंक उछलकर 74,652.01 पर और निफ्टी करीब 152 अंकों की तेजी के साथ 23,064.40 पर खुला है। हालांकि बुधवार को भारतीय रुपया मंगलवार के 93.87 के बंद भाव के मुकाबले 93.95 प्रति डॉलर पर कमजोरी के साथ खुला।

सुबह निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त बनाने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, M&M, SBI, टाइटन कंपनी और TMPV शामिल हैं, जबकि नुकसान उठाने वालों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, HCL टेक, पावर ग्रिड कॉर्प और ONGC शामिल हैं।

Crude Oil Price LIVE: क्यों गिरे क्रूड ऑयल के दाम?

क्रूड ऑयल के दाम गिरने की वजह वे रिपोर्ट्स रहीं, जिनमें दावा किया गया कि अमेरिका, ईरान के साथ चल रहे अपने युद्ध में एक महीने के लिए संघर्ष-विराम चाहता है, और उसने इस पर चर्चा के लिए तेहरान को 15-सूत्रीय योजना भेजी है। इससे फारस की खाड़ी से तेल निर्यात फिर से शुरू होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Chemicals Stocks LIVE Update: तेल के दाम गिरने से उछले केमिकल स्टॉक्स

बुधवार को कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें नरम पड़ने के बाद ज्यादातर केमिकल कंपनियों के शेयरों में तेजी आई, क्योंकि यह कमोडिटी इस उद्योग के लिए एक मुख्य कच्चा माल है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड में 7% तक की गिरावट आई।

TVS Holdings Share LIVE: 343.90 रुपये मजबूत हुआ टीवीएस होल्डिंग्स का शेयर

डिविडेंड के एलान से TVS Holdings का शेयर ऊपर चढ़ा है। करीब सवा 2 बजे ये 14,081.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें 343.90 रुपये या 2.50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसने इंट्राडे में 14,100.20 रुपये का उच्चतम स्तर और 13,883.90 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ।

TVS Holdings Share Price: टीवीएस होल्डिंग्स के बोर्ड ने 86 रुपये के डिविडेंड को मंजूरी दी

टीवीएस होल्डिंग्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज हुई अपनी बैठक में, प्रति शेयर 86 रुपये (1720%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। डिविडेंड के लिए से रिकॉर्ड तिथि 2 अप्रैल, 2026 होगी।

Rupee vs Dollar: 94 रुपये के करीब पहुंचा डॉलर

भारतीय रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब फिसल गया है। ये 93.87 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 93.97 प्रति डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।

MidCap Stocks LIVE: कौन-से मिडकैप शेयर ज्यादा उछले?

live 4

SmallCap Index LIVE Updates: टॉप गेनर और लूजर स्मॉलकैप शेयर

live 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *