शेयर बाजार (Stock Market Today) आज भारी गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स 76,704.13 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 1953.21 अंक या 2.55 फीसदी फिसलकर 74,750.92 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 23,777.80 के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 580.05 अंक या 2.44 फीसदी की गिरावट के साथ 23,197.75 पर शुरुआत की।
आज बड़े और फाइनेंशियल शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा है, जिनमें HDFC Bank सबसे ज्दाया नुकसान वाला शेयर बन गया। अन्य प्रमुख पिछड़ने वाले शेयरों में Larsen & Toubro, Shriram Finance, Axis Bank, Bajaj Finance और M&M शामिल हैं। इन सभी में 3 फीसदी या इससे अधिक की गिरावट आई है।
RailTel Share Price Today: रेलटेल को 217 करोड़ रुपये के दो ऑर्डर मिले
RailTel Corporation of India ने बताया कि उसे 217 करोड़ रुपये के दो ऑर्डर मिले हैं, जिससे उसके प्रोजेक्ट पाइपलाइन में और बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, पूरे बाजार में कमजोरी के चलते कंपनी के शेयर पर दबाव बना हुआ है और यह करीब 2.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 274 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है।
19 Mar 202611:15:27 AM
IT Stocks LIVE Price Today: लाल निशान में हैं अधिकतर आईटी स्टॉक्स
11 बजे आईटी शेयरों में से अधिकतर में गिरावट
19 Mar 202610:43:43 AM
HPCL में करीब 6% की गिरावट; KPIT Tech और Dixon Tech भी फिसले
Stock Market News LIVE Today: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन 5.9 प्रतिशत गिरकर 328.7 रुपये पर आ गया, जिससे BSE मिडकैप इंडेक्स में सबसे अधिक नुकसान हुआ।
KPIT टेक्नोलॉजीज में 4.5 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि गोदरेज प्रॉपर्टीज और पेट्रोनेट LNG में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। Dixon टेक्नोलॉजीज और Lloyds Metals भी दबाव में हैं, और इनमें लगभग 3.7-3.9 प्रतिशत की गिरावट आई।
Stock Market News Live: बैंकिंग और ऑटो इंडेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान, FMCG स्थिर
आज ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिसमें बैंकिंग और ऑटो शेयरों में गिरावट सबसे ज्यादा है। निफ्टी बैंक में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि निफ्टी ऑटो लगभग 2.8 प्रतिशत नीचे है।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और PSU बैंकों में भी बिकवाली का भारी दबाव देखा जा रहा है, जबकि FMCG और रियल्टी इंडेक्स लगभग स्थिर हैं।