अप्रैल की शुरुआत से ही पूरे भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं आंधी-पानी और ओलावृष्टि ने तबाही मचाई है तो कहीं तापमान बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलना पड़ रहा है। इस बीच मौमस विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
दरअसल, इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभों के एक के बाद एक सक्रिय होने की संभावना है। जिसका असर 7 और 8 अप्रैल को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने 12 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। कहां-कहां होगी बारिश और कहां गिरेगा तापमान, आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल…. अप्रैल की शुरुआत से ही पूरे भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं आंधी-पानी और ओलावृष्टि ने तबाही मचाई है तो कहीं तापमान बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलना पड़ रहा है। इस बीच मौमस विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
दरअसल, इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभों के एक के बाद एक सक्रिय होने की संभावना है। जिसका असर 7 और 8 अप्रैल को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने 12 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। कहां-कहां होगी बारिश और कहां गिरेगा तापमान, आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल….
तापमान में आएगी गिरावट
IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ सक्रिय होंगे। जिसके कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकता है। अधिकांश हिस्सों में अगले सात दिनों के दौरान दिन का तापमान सामान्य से नीचे या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल तक अधिकतम (दिन का) तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा, लेकिन 7-8 अप्रैल को इसमें 2-4 डिग्री की क्रमिक गिरावट आएगी और 9-11 अप्रैल के दौरान 2-4 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होगी।
कहां कब होगी बारिश?
- कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को छिटपुट बारिश की संभावना है।
- 9 अप्रैल तक मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है।
- पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल 7, 8 और 9 अप्रैल को भारी बारिश की आशंका है।
- 8 और 9 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग भारी वर्षा होने की संभावना है।
- बिहार और झारखंड में 6-8 अप्रैल छिटपुट बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
- 6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है।
- 6 अप्रैल को पंजाब और राजस्थान में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- 07 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- 7 और 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड बारिश की संभावना है। इस दिन कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
- उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से के लिए 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक भारी बारिश की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम?
अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर के मौसम की तो यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार छिटपुट बारिश का दौर जारी है। हालांकि, आज यानी 6 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर भारत में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश सिक्किम, बिहार, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है।