मुंबई के सायन स्टेशन पर झगड़े के दौरान तीन यात्री ट्रेन से गिरे, मच गई अफरा-तफरी…

मुंबई के सायन स्टेशन पर तीन यात्री किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गए।

उन्हें बचाने के लिए रेलवे ने तुरंत बिजली बंद कर दी और अन्य ट्रेनों को रोक दिया।

एक अधिकारी ने बताया, ”सुबह करीब 10 बजे कुछ यात्रियों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई और इसी अफरा-तफरी में वे सीएसएमटी जाने वाली ट्रेन से गिर गए। ट्रेन की गति उस समय धीमी थी। ट्रेन सायन स्टेशन से अभी-अभी चली ही थी। इस घटना में तीनों यात्री घायल हो गए हैं। कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही हमने 8-9 मिनट के लिए बिजली बंद कर दी ताकि तीनों को बचाए जाने तक विपरीत दिशा से कोई दूसरी ट्रेन न आ सके।”

घायलों में अफजल चौधरी, सचिन विश्वकर्मा और कुर्ला निवासी जैनिल सैयद शामिल हैं। तीनों को सायन स्थित लोकमान्य तिलक नगर सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *