मुहूर्त ट्रेडिंग में इस शेयर ने दिखाई जोरदार तेजी, एक दिन पहले लगा था अपर सर्किट- क्या आपने लगाया है दांव?…

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार के दौरान शेयर बाजार में मामूली बढ़त देखी गई लेकिन इस दौरान कुछ पेनी शेयरों पर निवेशकों की नजर थी।

इनमें से एक पेनी शेयर- क्रेटो सिस्कॉन है। दरअसल, इस शेयर की कीमत में सोमवार को 2 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा था तो मंगलवार को एक घंटे के कारोबार में भी यह ग्रीन जोन में बंद हुआ।

कारोबार के अंत में शेयर की कीमत 0.72% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 1.40 रुपये पर पहुंच गई। बता दें कि पिछले अगस्त महीने में कंपनी ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था।

क्या है बोनस शेयर की डिटेल

26 अगस्त 2025 को क्रेटो सिस्कॉन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी। कंपनी ने कुल 5,01,52,205 इक्विटी शेयर (प्रति शेयर ₹1 अंकित मूल्य) पूर्ण रूप से भुगतान किए गए बोनस शेयर के रूप में आवंटित किए।

यह बोनस इश्यू 2:25 के अनुपात में किया गया है, यानी कंपनी के प्रत्येक पात्र शेयरधारक को उनके पास मौजूद हर 25 शेयरों पर 2 अतिरिक्त शेयर मिले।

बोर्ड के अनुसार, यह निर्णय शेयरधारकों को पुरस्कृत करने और कंपनी की इक्विटी बेस को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

शेयर का परफॉर्मेंस

कंपनी के शेयरों ने शेयर बाजार निवेशकों को पिछले पांच वर्षों में शानदार 414% से अधिक का रिटर्न दिया है।

वहीं, पिछले एक वर्ष की अवधि में भी शेयर ने 17% की बढ़त दर्ज की है, जो कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है। वर्ष-दर-वर्ष (YTD) आधार पर, क्रेटो सिस्कॉन के शेयर 2025 में 27.52% और पिछले एक महीने की अवधि में 0.72% बढ़े हैं।

भारतीय शेयर बाजार में पिछले पांच सत्रों में कंपनी के शेयर 1.46% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बीएसई वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के शेयरों ने 9 जून 2025 को ₹2.52 के अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छुआ, जबकि 12 दिसंबर 2025 को ₹0.87 के 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर को टच कर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *