फोर्ब्स इंडिया की ‘गेम चेंजिंग लीडर्स’ सूची में दुर्ग के मनीष पारख को स्थान
दुर्ग। प्रतिष्ठित पत्रिका Forbes India ने भारत के प्रभावशाली और परिवर्तनकारी नेतृत्व को पहचान देने के उद्देश्य से ‘गेम चेंजिंग लीडर्स’ की एक विशेष सूची जारी की है। इस सूची में देश के कई प्रमुख उद्यमियों और लीडर्स को शामिल किया गया है। गौरव की बात है कि दुर्ग के उद्योगपति और Megh Ganga Group के चेयरमैन Manish Parakh को इस सूची में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि पर विशेष बातचीत में मनीष पारख ने कहा कि “आप सभी के विश्वास का यह परिणाम मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। इस भरोसे को बनाए रखने के लिए मैं सदैव कर्तव्यबद्ध रहूँगा।” उन्होंने आगे कहा कि वे स्वयं और अपनी टीम को निरंतर प्रयास, साफ नीयत और सेवा भाव के साथ कार्य करने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं।
फोर्ब्स मैगज़ीन में इस उपलब्धि के बाद पूरे शहर में गौरव का माहौल है। मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग का एक प्रतिष्ठित व्यवसायिक समूह है, जिसकी स्थापना मनीष पारख ने की। यह समूह शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
मेघ गंगा ग्रुप के अंतर्गत Aavish Educom, Lifecare Diagnosis (NABL और NABH मान्यता प्राप्त), Mahavir Jewellers, Jaideep Gas Agency, Designo – Design Anything, The International School of Design (TISD), FADE और KAC – Gateway of Global Education जैसे संस्थान शामिल हैं। ये सभी संस्थान सामुदायिक विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
पिछले कुछ महीनों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मनीष पारख को प्राइड ऑफ इंडिया और भारत प्रतिभा सम्मान जैसे राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए उन्हें राज्य स्तरीय धन्वंतरि सम्मान भी प्रदान किया जा चुका है।
पिछले दो वर्षों (2025–26) में मनीष पारख के निर्देशन में प्रमुख कार्य:
- ‘मोर शहर मोर जिम्मेदारी’ अभियान के अंतर्गत दुर्ग के गांधी चौक, शहीद चौक, राजेंद्र प्रसाद चौक और वाई-शेप ब्रिज स्थित चौक का पुनर्निर्माण।
- स्वच्छता के मापदंडों में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा सम्मान।
- स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए धन्वंतरि अवॉर्ड से सम्मानित।
- मेघ गंगा ग्रुप में TISD, FADE, Vannakham, Chocolate Story और KAC – Gateway of Global Education जैसे नए उपक्रमों की शुरुआत।
- Lifecare Diagnosis में अत्याधुनिक तकनीक और नई मशीनों की स्थापना।
फोर्ब्स इंडिया की इस सूची में स्थान मिलने से न केवल मनीष पारख, बल्कि पूरे दुर्ग शहर के लिए यह गर्व का क्षण माना जा रहा है।