7 जून से मंगल का सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

 ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, भूमि, पराक्रम व ऊर्जा आदि का कारक माना गया है। मंगल वर्तमान में कर्क राशि में विराजमान हैं और 07 जून को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य की सिंह राशि में मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए प्रॉफिट भरा रहेगा। मंगल ग्रह के प्रभाव से इन राशि वालों का धन-धान्य बढ़ेगा और जीवन में खुशहाली आएगी। जानें मंगल गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत-

1. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर अनुकूल रहने वाला है। मंगल के प्रभाव से आपको साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। निवेश का लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

2. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए मंगल राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग आपके उन्नति के द्वार खोलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। धन का आवक बढ़ेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का सिंह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है।

करियर से जुड़ी योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी नए काम की शुरुआत संभव है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *