Chandigarh में वर्ल्ड रिले के टिकट के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा, किस्मत आजमाने उतरे देश के शीर्ष धावक; पांच का होगा चयन…

सेक्टर-7 खेल परिसर में भारत के अलावा भूटान, मालदीव, श्रीलंका और नेपाल के शीर्ष धावक पहुंचे हुए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आमंत्रण रिले प्रतियोगिता के पहले संस्करण में देश के शीर्ष धावक हिस्सा लिया।

यह घरेलू प्रतियोगिता राष्ट्रीय रिले टीमों के लिए अंतिम मौका होगी, जिसके आधार पर 2 और 3 मई को अफ्रीका के बोत्सवाना में आयोजित होने वाली वैश्विक रिले प्रतियोगिता में जगह बनाई जा सकेगी।

विश्व एथलेटिक्स 5 अप्रैल के बाद शीर्ष 24 टीमों की अंतिम सूची जारी करेगा।

देश के शीर्ष धावक अनिमेष कुजूर ने कहा कि हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारतीय पुरुष 4×100 मीटर रिले टीम ने पिछले साल 7 जून को ताइपे में 38.75 सेकंड का समय निकाला था, जिसके आधार पर टीम की मौजूदा विश्व रैंकिंग 25 है।

कोच नायर के अनुसार 38.50 सेकंड का समय क्वालीफाई करने के लिए पर्याप्त हो सकता है। भारतीय महिला 4×100 मीटर रिले टीम फिलहाल क्वालीफिकेशन जोन में है और उसकी विश्व रैंकिंग 23 है।

यह रैंकिंग 2025 गुमी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाए गए 43.86 सेकंड के समय पर आधारित है। भारतीय मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम 22वीं रैंकिंग के साथ क्वालीफिकेशन की दौड़ में बनी हुई है। टीम ने पिछले वर्ष चीन के ग्वांगझोउ में 3:14.81 का समय दर्ज किया था।

बोत्सवाना में छह रिले स्पर्धाएं होंगी

  • पुरुष और महिला 4×100 मीटर
  • पुरुष और महिला 4×400 मीटर
  • मिश्रित 4×100 मीटर 
  • 4×400 मीटर रिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *