ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर हमला बोला था।
इसमें सबसे प्रमुख पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस था, जिस पर हमले के बाद पाकिस्तान की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह सीधे सीजफायर की बात पर आ गया था।
इस घटनाक्रम को करीब दो महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी भी पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस ऑपरेशनल नहीं हो पाया है।
पाकिस्तान एविएशन अथॉरिटी ने शुक्रवार को एक नोटम जारी करके कहा कि एयरबेस 5 अगस्त तक के लिए परिचालन से बाहर है। 10 मई को भारत के हमले के बाद इस एयरपोर्ट के लिए पाकिस्तान का यह छटा नोटम है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नोटम में भी एयरबेस के बंद रहने का कारण निर्माण कार्यों को बताया गया है। पिछले छह नोटम से यही कारण बताया जा रहा है।
आपको बता दें पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस एक दोहरे उद्देश्य वाला एयरबेस है। पाकिस्तानी वायुसेना इस एयरबेस पर लड़ाकू विमान और ड्रोन तैनात करती है।
भारत के खिलाफ किसी भी स्ट्राइक में इसी एयरबेस का उपयोग प्रमुखता से किया जाता है। वहीं नागरिक उड़ानें भी यहीं से उड़ान भरती हैं।
पिछले दो महीने से पाकिस्तान की तरफ से लगातार इस एयरबेस के लिए नोटम जारी किया जा रहा है। इसका मतलब साफ है कि भारत की तरफ से हुई एयर स्ट्राइक में रनवे को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
आपको बता दें! जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा भारतीय नागरिकों को निशाना बनाया गया था। इस हमले में 26 भारतीय नागरिकों समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी।
इसके बाद भारत के वायुसेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।
जब पाकिस्तान ने भारत के ऊपर पलटवार करने की कोशिश की को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 11 मुख्य ठिकानों पर बमबारी की। इन 11 ठिकानों में रहीम यार खान एयरबेस भी शामिल था।