बुध ग्रह की उलटी चाल: 18 जुलाई से इन 4 राशियों की किस्मत बदलेगी, शुरू होंगे अच्छे दिन…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

 ग्रहों के राजकुमार बुध को वाणी, संवाद, तर्क व व्यापार का कारक माना गया है।

बुध समय-समय पर अपनी चाल व स्थिति में बदलाव करते हैं। 18 जुलाई को बुध कर्क राशि में वक्री होंगे। किसी भी ग्रह की वक्री गति का अर्थ उसकी उलटी चाल से होता है।

बुध जुलाई में वक्री होकर 11 अगस्त को मार्गी होंगे। बुध की वक्री चाल का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर देखने को मिलेगा।

ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध की उलटी चाल कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाली है। इन राशि वालों को धन में वृद्धि के साथ भाग्य का साथ मिलेगा। जानें बुध की वक्री चाल किन राशियों के लिए साबित होगी शुभ।

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को वक्री बुध सकारात्मक परिणाम प्रदान करेंगे। आर्थिक रूप से अच्छे बदलाव होंगे। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी।

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल लाभकारी रहने वाली है। इस अवधि में आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। भाई-बहन के साथ रिश्ते मधुर होंगे। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। व्यवसाय में शुभ फलों की प्राप्ति संभव है।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल अनुकूल रहने वाली है। इस अवधि में नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापारियों के लिए समय मुनाफे वाला सिद्ध हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी।

4. कुंभ राशि- कुंभ राश वालों को वक्री बुध शुभ फल प्रदान करेंगे। इस अवधि में आपकी सेहत में सुधार होगा। अपनों का साथ होगा। कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *