राजस्थान की राजधानी जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरूवार को इंडियन एयरलाइंस के विमान को पहले प्रयास में लैंडिंग छोड़कर वापस उड़ान भरनी पड़ी।
मुंबई से जयपुर पहुंचा विमान दस मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद पायलट ने दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग की।
जानकारी के अनुसार, पायलट ने दोपहर 1:10 बजे लैंडिेंग का प्रयास किया लेकिन रनवे को छूते ही विमान केा दोबारा हवा में उठा लिया। इसके बाद 1:21 बजे दोबारा विमान सफलतापूर्वक उतारा जा सका। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने में भी इसी तरह की घटना हुई थी।