Parvez Tanda तक फैला है नेटवर्क, नेपाल तक इसके तार जुड़े होने की आशंका; त्रिभुवन से भी जुड़ा बताया जा रहा है मामला…

कैंट पुलिस के हत्थे चढ़ा त्रिभुवन सिंह उर्फ पिंटू ने शहर से लेकर नेपाल तक अपना मजबूत नेटवर्क खड़ा कर लिया है। त्रिभुवन सिंह शहर की हर गली से बखूबी परिचित है।

यही वजह है कि वह कभी भी मुख्य सड़कों या भीड़भाड़ वाले चौराहों से नहीं गुजरता। पुलिस की नजर से बचने के लिए वह हमेशा अंदरूनी रास्तों का इस्तेमाल करता है।

त्रिभुवन ने नेपाल में भी अपना मजबूत नेटवर्क तैयार कर लिया था। कपिलवस्तु के तौलिहवा निवासी अकबरूद्दीन उसका करीबी सहयोगी रहा है। सिद्धार्थनगर के मोहाना बाजार में भी उसका ठिकाना बताया जाता है।

किसी भी बड़ी वारदात के बाद वह आसानी से नेपाल भाग जाता था, जिससे पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी चुनौती बन जाती थी।

शुरुआत में त्रिभुवन कुख्यात अपराधी परवेज टांडा के साथ जुड़ा रहा और लंबे समय तक उसके साथ काम किया। लेकिन लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद उसने खुद ही जाली नोट के कारोबार में कदम रख दिया और स्वतंत्र रूप से अपराध करने लगा।

त्रिभुवन की कार्यशैली अन्य अपराधियों से अलग रही है। उसने कभी अपना स्थायी गिरोह नहीं बनाया। हर वारदात से पहले वह नए साथी तलाशता और काम पूरा होने के बाद उनसे दूरी बना लेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *