विधायक ने किया धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ व स्कूल भवन का भूमिपूजन…..

कोण्डागांव। शुक्रवार को फरसगांव विकासखंड अंतर्गत संवेदनशील क्षेत्र ग्राम चिंगनार पहुंचकर केशकाल विधायक संतराम नेताम ने नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया।

अस्थाई धान खरीदी केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को अब अधिक दूरी तय है करना नहीं पड़ेगा। जिससे किसान खुश हैं किसानों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने कहा कि धान उपार्जन केंद्र दूर होने के कारण क्षेत्र के कई अन्नदाता किसान भाइयों को धान बिक्री हेतु आर्थिक व मानसिक बोझ उठाना पड़ता था।

और उन किसानों को धान बेचने के लिए 10-15 किलोमीटर की दूरी तय कर के जाना पड़ता था, जिसके चलते किसान काफी परेशान थे। किसानों की समस्या को देखते हुए

09dl m 679 09122022 1 H@@IGHT 0 W@@IDTH 600

फिलहाल अस्थाई धान खरीदी केंद्र बनाया गया है। तत्पश्चात विधायक हाई स्कूल चिंगनार पहुंचकर नवीन हाई स्कूल भवन लागत 1 करोड़ 21 लाख का भूमिपूजन किए। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि दसवीं में जो प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय अंक प्राप्त करेंगे उनको अपनी तनख्वाह से 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *