प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):
6 जून 2025 को बुध देव मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
इसके अगले दिन 7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिषशास्त्र में बुध और मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है।
बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है।
वहीं मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है।
मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है।
यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है।
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मंगल और बुध के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को लाभ ही लाभ होगा।
आइए जानते हैं, मंगल और बुध के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों को होगा लाभ…
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए बुध और मंगल का गोचर लाभकारी साबित होगा। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। अचानक से धन लाभ होगा।
आय के नए साधन बनेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। वाणी में सौम्यता आएगी। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। ज्ञान की प्राप्ति होगी। अध्यात्म में मन लगेगा।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। धन बचत के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आध्यात्मिक बने रहेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों को बुध और मंगल गोचर से बहुत लाभ होगा। करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी। धन का आवक बढ़ेगा।
व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते ये पूर्णतया सय एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)