प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
बुद्धि, विवेक, ज्ञान, लेखन शक्ति, मैनेजमेंट, बैंकिंग व्यवस्था आदि का कारक ग्रह बुध का तुला राशि में गोचर आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 2 अक्टूबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 7:10 बजे कला, साहित्य, सिनेमा, सुख, सौभाग्य, संगीत, चमक, ग्लैमरस आदि के कारक ग्रह शुक्र की राशि तुला में होगा।
तुला राशि में बुध 24 अक्टूबर 2025 तक रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेगा। तुला राशि में पहले से ही मंगल का गोचर हो रहा है।
ऐसे में बुध मंगल के साथ संयुक्त रूप से अपना प्रभाव स्थापित करेगा। बुध के तुला राशि में गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा :
मेष : दैनिक आय एवं रोजगार को लेकर तनाव बढ़ सकता है। भाई बहनों मित्रों के कारण खर्च बढ़ सकता है। अति घनिष्ठ व्यक्ति के कारण तनाव बढ़ेगा।
जीवन साथी के स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ेगा। शुगर की समस्या अथवा स्किन एलर्जी के कारण तनाव बढ़ेगा। मानसिक चिंता में वृद्धि होगी।
वृष :- धन संग्रह में अवरोध होगा। अचानक खर्चे में वृद्धि हो सकती है। अति घनिष्ठ व्यक्ति के कारण तनाव बढ़ सकता है। स्किन एलर्जी एवं नसों की दिक्कत बढ़ सकती है। संतान को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ेगी। शुगर की समस्या से जरूर सावधान रहे। यात्रा पर खर्च बढ़ेगा।
मिथुन : बुद्धि बल के आधार पर धन वृद्धि होगी। अध्ययन अध्यापन में वृद्धि होगी। सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
मानसिक द्वंद्व में वृद्धि भी हो सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। शिक्षा जगत के लिए समय अनुकूल रहेगा।
कर्क : नींद में अचानक कमी हो सकती है। भाई बहनों के कारण सुख में कमी महसूस हो सकती है। हृदय रोग में वृद्धि हो सकती है।
घबराहट में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक कार्यक्रम में खर्च बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। यात्रा खर्च में वृद्धि होगी।
वृष :- धन संग्रह में अवरोध होगा। अचानक खर्चे में वृद्धि हो सकती है। अति घनिष्ठ व्यक्ति के कारण तनाव बढ़ सकता है। स्किन एलर्जी एवं नसों की दिक्कत बढ़ सकती है।
संतान को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ेगी। शुगर की समस्या से जरूर सावधान रहे। यात्रा पर खर्च बढ़ेगा।
मिथुन : बुद्धि बल के आधार पर धन वृद्धि होगी। अध्ययन अध्यापन में वृद्धि होगी। सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
मानसिक द्वंद्व में वृद्धि भी हो सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। शिक्षा जगत के लिए समय अनुकूल रहेगा।
कर्क : नींद में अचानक कमी हो सकती है। भाई बहनों के कारण सुख में कमी महसूस हो सकती है। हृदय रोग में वृद्धि हो सकती है।
घबराहट में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक कार्यक्रम में खर्च बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। यात्रा खर्च में वृद्धि होगी।
कन्या :- धन में वृद्धि होगा । धन संग्रह में वृद्धि होगा। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। मनोबल में दुविधा उत्पन्न होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षमता में वृद्धि एवं लाभ होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा।
तुला : वैचारिक समझ में वृद्धि होगी। मानसिक द्वंद्व में वृद्धि होगी । धार्मिकता में वृद्धि होगी। पिता के सहयोग सानिध्य एवं आशीर्वाद में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर अचानक खर्च भी बढ़ेगा। भोग विलासिता पर खर्च बढ़ेगा। दैनिक आय में वृद्धि एवं परिवर्तन की संभावना बनेगी।
वृश्चिक : यात्रा खर्च में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा । अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव बढ़ेगा। स्किन एलर्जी के कारण तनाव बढ़ेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।
आंखों की समस्या या आंखों की एलर्जी पर खर्च बढ़ेगा एवं आंतरिक समस्या के कारण तनाव बढ़ सकता है।
धनु : कार्यक्षेत्र में सकारात्मक आएगी। नौकरी तथा व्यवसाय में उन्नति होगा। बुद्धि के सार्थक प्रयोग से आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। साझेदारी के कार्यों में वृद्धि होगा। मैनेजमेंट एवं बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
मकर : सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा नौकरी एवं व्यवसाय की उन्नति में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। गृह एवं वाहन सुख पर वृद्धि होगी।
अति घनिष्ठ व्यक्ति के कारण कार्यों में व्यवधान हो सकता है। अचानक रोग वृद्धि से कार्य प्रभावित होगा। पिता के सहयोग आशीर्वाद में वृद्धि होगी।
कुंभ : संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। अध्ययन अध्यापन में वृद्धि होगी। डिग्री एवं अध्ययन के नए अवसर मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी।
कार्यों में सफलता थोड़ी देर प्राप्त होगी। पेट की समस्या तनाव उत्पन्न कर सकती है। धार्मिक कार्यों में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन : सुख के संसाधनों को लेकर तनाव बढ़ेगा। जमीन जायदाद को लेकर चिंता बढ़ेगी। पेट की आंतरिक समस्या के कारण तनाव होगा।
पारिवारिक खर्चे में वृद्धि होगी। दैनिक आय में अवरोध प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में टकराव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ तनाव या विवाद बढ़ेगा।