बच्ची के पेट में सैकड़ों कीड़े देखकर हैरान रह गए डॉक्टर, ऑपरेशन कर बचाई जान; माता-पिता को दी ये अहम सलाह…

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में एक चार वर्षीय बच्ची के आंतों में रुकावट का सफल ऑपरेशन किया गया। बच्ची के पेट में एस्केरिस लम्ब्रीकोइडीज (राउंडवर्म) का गंभीर संक्रमण हो चुका था।

प्रोफेसर व डॉ. मोहित माथुर ने बताया कि सामान्य दिखने वाले कीड़े भी संक्रमण के गंभीर ले सकते हैं और इससे जान पर बन आती है। इसलिए सभी को ऐसे मामलों में बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

राउंडवर्म आमतौर कीड़ों का है संक्रमण

डॉ. मोहित ने बताया कि बच्चों में कीड़ों का संक्रमण बहुत आम है, खासकर जहां साफ-सफाई और स्वच्छता की कमी होती है। गंदे हाथ, दूषित खाना या पानी के जरिए कीड़ों के अंडे शरीर में पहुंच जाते हैं और आंतों में बढ़ने लगते हैं।

इससे पेट दर्द, उल्टी, भूख कम लगना, कमजोरी और बच्चों की बढ़त रुक सकती है। गंभीर मामलों में आंतों में रुकावट भी हो सकती है।

लापरवाही बरतने पर हो सकता है खतरनाक

ऐसी स्थिति एक साधारण संक्रमण को सर्जिकल इमरजेंसी में बदल देती है। उन्होंने बताया कि यह चिंता का विषय इसलिए है क्योंकि यह बच्चों की वृद्धि और पोषण को प्रभावित करता है।

गंभीर जटिलताएं जैसे आंतों में रुकावट पैदा कर सकता है। सही स्वच्छता और देखभाल से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है।

डॉ. मोहित ने बताया कि कीड़ों का संक्रमण आम है, लेकिन सही जानकारी और स्वच्छता से पूरी तरह बचा जा सकता है। साफ-सफाई की आदतें, सुरक्षित वातावरण और नियमित डीवार्मिंग ये तीन सरल कदम हमें ऐसे खतरनाक हालात से बचा सकते हैं।

क्या है राउंडवर्म?

एस्केरिस लम्ब्रीकोइडीज (राउंडवर्म) एक आम आंतों का कीड़ा है, जो बच्चों में ज्यादा पाया जाता है। यह गंदे हाथ, दूषित पानी या बिना धोए फल-सब्ज़ियां खाने से शरीर में पहुंचता है। ज्यादा कीड़े होने पर ये आंतों में गुच्छा बनाकर ब्लाकेज कर सकते हैं। इससे ऑपरेशन तक की जरूरत पड़ सकती है।

क्या हैं बचाव के उपाय?

  • खाने से पहले और शौच के बाद हाथ साबुन से धोएं
  • फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं
  • कच्चे या अधपके भोजन से बचें।
  • उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ साफ व सुरक्षित पानी पिएं
  • बच्चों के नाखून छोटे और साफ रखें
  • डॉक्टर की सलाह पर ही कीड़ों की दवा कराएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *