गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अरपोरा में लगी भीषण आग पर गहरा दुख जताया है। इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने राज्य के लिए इस घटना को बहुत ही दुखद बताया है।
सीएम सावंत ने एक्स पर शोक संतप्त परिवारों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, “आज गोवा में हम सभी के लिए बहुत दुखद दिन है।
अरपोरा में आग लगने की एक बड़ी घटना में 25 लोगों की जान चली गई है। मैं बहुत दुखी हूं और इस असहनीय नुकसान की घड़ी में सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”
किसी भी लापरवाही से सख्ती से निपटा जाएगा- सीएम प्रमोद सावंत
उन्होंने कहा, “मैंने घटना स्थल का दौरा किया है और इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में आग लगने के सही कारण और यह पता लगाया जाएगा कि क्या आग से सुरक्षा के नियमों और बिल्डिंग नियमों का पालन किया गया था। जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के तहत सबसे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी लापरवाही से सख्ती से निपटा जाएगा।”
इससे पहले, घटना स्थल के दौरे के दौरान, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कहा कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी- सीएम प्रमोद सावंत
उन्होंने कहा, “यह घटना गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग इस तरह की चीजें अवैध रूप से चलाते हैं और आग लगने की घटना हुई, 25 लोगों की जान चली गई है,सरकार इस घटना की जांच करेगी। जांच में आग लगने के सही कारण का पता लगाया जाएगा, और जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के तहत सबसे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।