फिर बढ़ा पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तनाव, तालिबान ने दी चेतावनी…

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।

पाकिस्तानी की सेना ने आरोप लगाया है कि अफगान तालिबान आतंकियों को सीमा पर घुसपैठ कराने में मदद कर रहा है।

सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने शुक्रवार शाम एक वीडियो जारी किया।

उन्होंने कहा, तालिबान की सेना पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर गोलीबारी करती है, जिससे आतंकियों और तस्करों को पाकिस्तान में घुसपैठ का मौका मिलता है। इन समन्वित हमलों का मकसद आतंकियों को सीमा पार कराना होता है।

उन्होंने कहा कि पूरी तरह से सीमा को सील करना संभव नहीं है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान-अफगानिस्तान बातचीत में सुलह पर सहमति नहीं बन पाई थी।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सरकार पर आतंकियों को सुरक्षित आश्रय देने के आरोप लगाए हैं।

तालिबान ने पाकिस्तान को चेताया- दुश्मनी का जवाब देने के लिए तैयार

तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अफगान सेनाएं किसी भी दुश्मनी भरी कार्रवाई का जवाब देने के लिए ‘पूरी तरह तैयार’ हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक समारोह में तालिबान के उपप्रधानमंत्री अब्दुल गनी बरादर ने कहा कि अफगानिस्तान अपने क्षेत्र के किसी भी उल्लंघन को सहन नहीं करेगा।

बरादर ने पड़ोसी देश को चेतावनी दी कि वह अफगानों की धैर्य की परीक्षा न लें और अफगानिस्तान की भूमि को बुरी नीयत से न देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *