तेलंगाना: एक हुई गर्भवती, तीन नाबालिगों से दुष्कर्म ; 17 साल के स्टूडेंट की खौफनाक करतूत…

तेलंगाना के नागरकुरनूल पुलिस ने गुरुवार को एक 17 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्र को तीन नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में हिरासत में लिया।

आरोपी ने प्रेम का झांसा देकर लड़कियों को फंसाया और उनसे यौन शोषण किया। उसने एक लड़की को गर्भवती भी कर दिया।

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड किए और उनका इस्तेमाल लड़कियों को ब्लैकमेल करने के लिए किया। वह धमकी देता था कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा या परिवार वालों को भेज देगा। यह शोषण कई महीनों तक 2025 में चलता रहा।

पीड़िताओं में से एक लड़की जब इस यातना को और सहन नहीं कर पाई, तो वह रोते हुए अपने माता-पिता से सब कुछ बता दी। उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई। जांच में पता चला कि आरोपी ने दो अन्य नाबालिग लड़कियों की भी यौन शोषण किया था। तीन पीड़िताओं में से एक उसकी ही कॉलेज की थी, जबकि दो अन्य कॉलेजों की छात्राएं थीं।

पीड़िता का गर्भपात

आरोपी ने जिस लड़की को गर्भवती किया, उसे स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में गर्भपात करवाने ले गया। पुलिस ने आरोपी के 22 वर्षीय दोस्त को भी गिरफ्तार किया, जिसके घर पर एक पीड़िता के साथ बलात्कार हुआ था। साथ ही, दो डॉक्टरों और एक नर्स को भी अवैध गर्भपात कराने के आरोप में पकड़ा गया।

पुलिस की कार्रवाई तेज

नागरकुरनूल एसपी संग्राम सिंह जी पाटिल ने बताया कि तीन अलग-अलग शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 14, 15 और धारा 3; बीएनएस की धारा 294 (अश्लील डिजिटल कंटेंट प्रसारित करना), 87 (अपहरण), 77 (ताक-झांक), 64(1) (बलात्कार); तथा IT एक्ट की धारा 67(b) के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को जुवेनाइल होम भेज दिया गया है।

डीएसपी श्रीनिवास यादव ने कहा कि आरोपी के फोन से एक पीड़िता का वीडियो बरामद किया गया है। अस्पताल के रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं। जांच अभी जारी है और आगे के सुराग तलाशे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *