टैरो राशिफल आज: कन्या राशि के लिए पुराने यादों को अलविदा कहने का समय, कुंभ राशि को सलाह-अधिक तनाव ना लें…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

मेष (Aries)

टैरो कार्ड: द स्टार

आपके अंदर नए बदलाव आ रहे हैं, इन पर भरोसा करिए। ऐसा फील हो सकता है कि सब धीमा है लेकिन यकीन करिए कि आपके फेवर में बहुत कुछ हो रहा है।

पुरानी चीजें अब ज्यादा मायने नहीं रखती हैं। आज कुछ भी साबित करने की कोशिश ना करें। आपने अब तक जो सीखा है, वही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

लकी टिप: शांत रहें और फोकस्ड होकर दिन की शुरुआत करें।

वृषभ (Taurus)

टैरो कार्ड: द हायरेफैंट

अपनी बात को ठीक से सामने रखें। साफ शब्दों में कहें। अगर कोई आपका आजमा रहा है तो गुस्से में ना रिएक्ट करें। आप आत्मविश्वास के साथ खड़े हैं। बिना किसी बहसबाजी में पड़े अपनी बात को तर्क के साथ कह देना ही मैच्योरिटी है।

लकी टिप: बिना बचाव करते हुए अपनी बात कहें।

मिथुन (Gemini)

टैरो कार्ड: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

आज किसी आइडिया को नजरअंदाज ना करें। यही से आपकी नई और बड़ी शुरुआत हो सकती है। कुछ भी करने से पहले कुछ देर रुक जाएं। सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। धैर्य और क्लैरिटी से हर फैसला लेंगे तो उसमें सफलता जरूर मिलेगी।

लकी टिप: जल्दबाजी में फैसला ना लें।

कर्क (Cancer)

टैरो कार्ड: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

कुछ चीजें हो सकता है कि आपके प्लान के हिसाब से ना हो। जो भी है आपके खिलाफ नहीं है बल्कि सब कुछ आपके भले के लिए ही हो रहा है। नए बदलाव को अपनाएं। नई चीजों को रोकने की कोशिश ना करें। जो भी बीतता जा रहा है, उसे जाने दें। आप हल्का ही महसूस करेंगे।

लकी टिप: आज जो भी देरी हो, उस पर भरोसा करें।

सिंह (Leo)

टैरो कार्ड: स्ट्रेंथ

आज आपको थोड़ी सी हिम्मत जुटानी होगी। हो सकता है कि कोई ऐसी स्थिति बने कि खुद के लिए आवाज उठानी पड़ें। किसी चीज से डर लगे तो भी बोलने की कोशिश करिए। इससे आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सच्चाई से खड़े रहिए क्योंकि यही आपकी असली जीत है।

लकी टिप: आज वो बात कहें, जिससे आप डरते हैं।

कन्या (Virgo)

टैरो कार्ड: सिक्स ऑफ कप्स

पुरानी यादों में ना उलझें। आज का दिन पुराने पैर्टन या फिर रिश्ते से आगे बढ़ने का है। अगर कोई पुरानी और अच्छी बात आपको रोक रही है तो भी नए रास्ते को ही चुनें। जो चीजें मायने रखती हैं, उसे ही अपनाएं।

लकी टिप: अतीत से जुड़े एक चीज को आज अलविदा कह दें।

तुला (Libra)

टैरो कार्ड: जस्टिस

सबको खुश करने की कोशिश ना करें। अपनी शांति को प्रियॉरिटी दें। कुछ लोग शायद आपकी चुप्पी और फैसलो को नहीं समझ पा रहे हैं, इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। आप खुद को समझते हैं, यही काफी है।

लकी टिप: प्रेशर जब बढ़ने लगे तो चुप रहें।

वृश्चिक (Scorpio)

टैरो कार्ड: द हरमिट

हीलिंग में समय लगता है और ये कोई कमजोरी नहीं है। आज खुद के साथ कुछ वक्त शांति से बिताएं। जरूरी नहीं है कि हर घाव दिखाया जाए। चुप्पी भी एक दवाई है, उसे महसूस करें।

लकी टिप: बिना किसी गिल्ट के आज खुद को दूसरों से दूर रखें।

धनु (Sagittarius)

टैरो कार्ड: व्हील ऑफ फॉरच्यून

आज कुछ बड़ा नहीं होने वाला है, लेकिन जो स्थिरता अब आई है वो जरूरी है। थोड़ा रुकिए और अपनी एनर्जी को रीसेट करिए। यही असली ग्रोथ है। आज का दिन कल के बड़े दिन की नींव बनेगा।

लकी टिप: आज वो काम कर लें, जिसे आप लंबे समय से टालते आ रहे हैं।

मकर (Capricorn)

टैरो कार्ड: टू ऑफ वैंड्स

आप बदल चुके हैं और ऐसे में अब आपके फैसले भी बदलने चाहिए। कोई पुराना ऑप्शन फिर सामने आए तो उसे सोच-समझकर ही चुनें। आज लिया गया एक छोटा सा कदम भी बड़ा बन सकता है। इससे आपकी नई दिशा तय होगी।

लकी टिप: आज के लिए एक फैसा लें।

कुंभ (Aquarius)

टैरो कार्ड: टेन ऑफ पेंटाकल्स

जरूरी नहीं है कि आज सब कुछ हासिल करें। अपना काम ईमानदारी से करिए। ज्यादा लोड लेकर दिन ना बिताएं। कुछ दिन ऐसे भी होते हैं, जिसमें तरक्की धीरे-धीरे होती है।

लकी टिप: कम चीजें करें लेकिन अच्छा करें।

मीन (Pisces)

टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ कप्स

जिस बात से आज आप कम्फर्ट फील नही करेंगे, उसी में सच्चाई छिपी होगी। इस फीलिंग्स से भागें नहीं बल्कि रुककर उसे समझने की कोशिश करिए। जब आप अपनी फीलिंग्स को ईमानदारी से सुनेंगे, तब आप आसानी से आगे बढ़ पाएंगे।

लकी टिप: जो चीज मुश्किल लग रही है, आज उस पर कुछ लिखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *