सोनल मिश्रा ( टैरो विशेषज्ञ):
मेष टैरो राशिफल (Aries)
टैरो कार्ड: द हरमिट
भागती-दौड़ती लाइफ में आज थोड़ा रुककर अपने बारे में सोचें।
अपने अंदर झांकने की कोशिश करें। आपके अंदर धीरे-धीरे काफी बदलाव हो रहा है। ये बदलाव आपको धीरे-धीरे दिखेगा। आगे बढ़ने के लिए खुद को समय दें।
दूसरों से अपनी तुलना बिल्कुल भी ना करें। चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप सही दिशा में ही आगे बढ़ रहे हैं।
लकी टिप्स: कुछ देर के लिए शांत माहौल में रहें।
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus)
टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ वैंड्स
आप अपनी काफी एनर्जी दूसरों में जाया कर रहे हैं। अब वक्त आ चुका है कि आप अपनी बाउंड्री बना लें। लोगों को प्यार से ना कहना अब सीख लीजिए। इसमें आपको बुरा नहीं लगना चाहिए। आपकी एनर्जी भी बचेगी और अंदर से आप थका हुआ महसूस नहीं करेंगे।
लकी टिप्स: अगर थके हुए हैं तो आज ना कहने में हिचकिचाए नहीं।
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini)
टैरो कार्ड: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
पिछले कुछ समय से आप किसी भी तरह के फैसले को लेकर उलझन में रहे हैं। आज क्लैरिटी के साथ सोच पाएंगे। सोच को थोड़ा सा शांत रखिए। आज सिर्फ अपने दिल की सुनिए। सच देखते हुए उसके हक में ही फैसले लें।
लकी टिप्स: कोई भी फैसला लेने से पहले मेडिटेशन करें।
कर्क टैरो राशिफल (Cancer)
टैरो कार्ड: नाइन ऑफ वैंड्स
आपने अब तक काफी कुछ झेला है। अब आप मजबूती के साथ खड़े हैं। आप भले ही अंदर से थका हुआ महसूस करें लेकिन कमजोर तो बिल्कुल भी नहीं हैं। आपकी मंजिल आपसे करीब ही है। धीरे-धीरे ही आगे बढ़ें।
लकी टिप्स: आज थोड़ा रुकें, गहरी सांस लें और फिर आगे की ओर बढ़ें।
सिंह टैरो राशिफल (Leo)
टैरो कार्ड: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
आज आप कुछ समय अकेले में बिताएं। अकेलापन आपकी कमजोरी नहीं है बल्कि इससे आपको अपने बारे में काफी कुछ समझने का मौका मिलता है। अपने अंतरात्मा की आवाज सुनें। बाहरी शोर से बचिए। खुद को शांत रखें। आपको खुद ही सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
लकी टिप्स: शांति में ही सुकून है और इसी में ही ताकत है।
कन्या टैरो राशिफल (Virgo)
टैरो कार्ड: एट ऑफ कप्स
जिन चीजों से आप निकल चुके हैं, उन्हें अब पीछे छोड़ने का वक्त आ चुका है। हो सकता है कि आपको ऐसा करना थोड़ा मुश्किल लगे। हिम्मत के साथ इस रास्ते पर ही चलिए। आगे चलकर अच्छा तभी मिलेगा जब आप पुराने को छोड़कर नए के लिए जगह बनाएंगे।
लकी टिप्स: जो कुछ भी बोझ जैसा लग रहा है, उसे पीछे छोड़ दें।
तुला टैरो राशिफल (Libra)
टैरो कार्ड: द सन
रियल रहिए। इसी में आपकी ताकत है। जब आप खुद के जैसे होते हैं तो आपकी चमक ही अलग होती है। दूसरों को खुश करने के चक्कर में खुद को ना बदलें। आप ईमानदार हैं। अपनी सच्चाई को खुलकर दिखाइए।
लकी टिप्स: आज जहां भी जा रहे हैं, अपने कॉन्फिडेंस के साथ ही जाएं।
वृच्छिक टैरो राशिफल (Scorpio)
टैरो कार्ड: पेज ऑफ पेंटाकल्स
जरूरी नहीं है कि आप हर चीज को सही करने की कोशिश करें। कभी-कभी मौजूद रहना भी काफी होता है। जो कुछ भी नया सीख रहे हैं। उसमें धैर्य बनाए रखिए। काम में फोकस बनाकर रखिए। सही तरह से प्रयास करिए क्योंकि सफलता ऐसे ही मिलेगी।
लकी टिप्स: जिस भी काम में लगे हुए हैं, उसे पूरे फोकस के साथ पूरा करिए।
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius)
टैरो कार्ड: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आप हमेशा से ही दूसरों को ही प्यार देते आए हैं। खुद को भी प्यार करना सीखिए। अपनी केयर करेंगे तो पॉजिटिव रहेंगे। सेल्फ केयर आपके लिए बहुत जरूरी है। अपने लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश करिए। आज आराम करें और अच्छा खाना खाएं।
लकी टिप्स: आज खुद के लिए अच्छा काम जरूर करिए।
मकर टैरो राशिफल (Capricorn)
टैरो कार्ड: किंग ऑफ कप्स
आज फीलिंग्स गहरी होंंगी। किसी भी तरह की फीलिंग को आज दबाए नहीं बल्कि उसे फील करें। अब तक आपने काफी कुछ नजरअंदाज किया और ये फिलिंग्स आपको कुछ संकेत देंगी। जिससे आपको कुछ ना कुछ सीखने को जरूर मिलेगा। सेल्फ टॉक करें। कोशिश करें कि ये पॉजिटिव हो। इसी से आपको शांति मिलेगी।
लकी टिप्स: चीजों को फील करें और फिर उसे प्यार से जाने दें।
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius)
टैरो कार्ड: टू ऑफ पेंटाकल्स
आप अब तक अकेले ही काफी चीजें संभालते आ रहे हैं। अब अपने अंदर के बैलेंस को बरकरार रखने का समय है। ऐसा कर लेंगे तो धीरे-धीरे बाहरी दुनिया में भी आपको सब ठीक लगने लगेगा। अपने दिल की सुनें।
लकी टिप्स: आप अंदरूनी संतुलन बनाए रखें। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।
मीन टैरो राशिफल (Pisces)
टैरो कार्ड: द स्टार
हालात कैसे भी हो, आपको उम्मीद नहीं छोड़नी है। शांत रहें। विश्वास बनाकर रखें। इससे आप हमेशा पॉजिटिव रहेंगे। कोई ना कोई रास्ता जरूर निकल जाएगा। दूसरों को दिलासा दें। इससे आपको अंदर ही अंदर काफी सुकून महसूस होगा।
लकी टिप्स: डर को छोड़िए और उम्मीद को थामे रखिए।