प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
आज से सावन शुरू हो गया है। सभी राशियों के लिए ये महीना खास है। तो चलिए टैरो की एनर्जी के साथ ही जान लेते हैं कि आखिर सावन का पहला दिन किन-किन राशियों पर मेहरबान रहने वाला है?
मेष टैरो राशिफल (Aries):
टैरो कार्ड: द हर्मिट
जल्दबाजी से बचें। अंतरात्मा की आवाज सुनें। हर्मिट कार्ड आपको संकेत दे रहा है रुककर सोचने का। आज खुद से पूछिए कि आपके लिए सबसे ज्यादा क्या मायने रखता है? गो विद द फ्लो वाले सीन के साथ आगे बढ़ें। आगे रास्ते अपने आप बन जाएंगे। आज अंदर से जो आवाज आएं, बस उस पर ही ध्यान दें।
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus):
टैरो कार्ड: व्हील ऑफ फॉरच्यून
आज हो सकता है कि सब कुछ बदला हुआ सा लगें। ऐसा फील कर सकते हैं कि दुनिया पता नहीं किस ओर बढ़े जा रही है। जो बदलाव आप महसूस कर रहे हैं, उससे ही आपका फ्यूचर अच्छा बनेगा। बदलाव जरूरी है। जो भी हो रहा है जैसे भी हो रहा है, बस उसे अपनाते जाइए। अगर किसी चीज में देरी हो रही है तो इसके पीछे भी कोई कारण है। भरोसा रखिए कि जो भी हो रहा है वो आपके फेवर में ही है।
लकी टिप्स: आज गोल्डन या फिर पीले रंग के कपड़े पहनें।
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini):
टैरो कार्ड: द मून
आज की एनर्जी आपके मन में उलझन पैदा करेगी। द मून कार्ड संकेत दे रहा है कि कुछ चीजें स्पष्ट नहीं हैं और ये ठीक है। अपने मन की आवाज सुनिए और समझने की कोशिश करिए कि क्या सही है क्या नहीं। इस समय किसी भी तरह का लॉजिक लगाना सही नहीं है। सब कुछ आपके ही फेवर में है। डर को पीछे छोड़ दीजिए। खुद पर भरोसा रखें।
लकी टिप्स: सोने से पहले आज अपने विचार लिख डालें।
कर्क टैरो राशिफल (Cancer):
टैरो कार्ड: टेम्परेंस
आपके अंदर की शांति आपकी सबसे बड़ी ताकत है। बाहर का शोर चाहे कितना भी हो लेकिन आपके अंदर की शांति आपको हर बार सही राह ही दिखाएगी। जीवन में ये संतुलन बनाए रखिए। हो सकता है कि मन कई दिशाओं में भागें। थोड़ा रुककर होने वाले बदलाव के बारे में सोचें। जो भी हो रहा है अच्छे के लिए ही हो रहा है। बस यही सोचेंगे तो पॉजिटिव रहेंगे और सारे काम धीरे-धीरे बनते चले जाएंगे।
लकी टिप्स: शांति से बैठकर आज हर्बल चाय पिएं।
सिंह टैरो राशिफल (Leo):
टैरो कार्ड: टेन ऑफ वैंड्स
जो आपको परेशान कर रहा है या जो बोझ जैसा लग रहा है, उसे आज जाने दीजिए। आप अब तक काफी कुछ संभालते आए हैं। सब कुछ आपकी ही जिम्मेदारी नहीं है। खुद की देखभाल भी करिए। जब आपका मन हल्का होता है तो आपकी चमक कुछ और ही होती है। जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद मांगिए।
लकी टिप्स: आज कोई छोटा सा बोझ उतार दें।
कन्या टैरो राशिफल (Virgo):
टैरो कार्ड: द मैजिशियन
सोचने का तरीका बदले क्योंकि इससे भी आप बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आप जो सोचेंगे वो बनता चला जाएगा। पॉजिटिव शुरुआत करेंगे तो बड़ा रास्ता खुल जाएगा। सब कुछ परफेक्ट होने का इंतजार मत करिए। खुद पर भरोसा रखेंगे तो वो भी हो जाएगा जो कभी सोचा भी नहीं था।
लकी टिप्स: जो चीज चाहिए आज उसे जोर-जोर से तीन बार कहिए।
तुला टैरो राशिफल (Libra):
टैरो कार्ड: स्ट्रेंथ
शांत रहें और धैर्य बनाकर रखिए। जल्दबाजी ना करें। आज किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। कैसी भी स्थिति हो, आपके अंदर वो शक्ति है कि ग्रेसफुली उससे भी पार पा लेंगे। अपने ऊपर भरोसा रखें।
लकी टिप्स: जवाब देने से पहले गहरी सांस लें।
वृच्छिक टैरो राशिफल (Scorpio):
टैरो कार्ड: द प्रीस्टेस
शांत रहना सीखिए। जिन सवालों के जवाब आप ढूंढ रहे हैं वो आपके अंदर ही हैं। आपके अंदर की आवाज ही आपको सही रास्ता दिखाएगी। कम बोलिए। जल्दबाजी ना दिखाइए। हर स्थिति के पीछे की वजह ढूंढने की कोशिश करें। इसके लिए शांत रहना जरूरी है।
लकी टिप्स: पांच मिनट के लिए शांत बैठें।
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius):
टैरो कार्ड: द लवर्स
सच्चाई से जुड़ेंगे तो सच्चे रिश्ते बना पाएंगे। आज अपने इरादों को दिल से जाहिर करिए। जो आपका है वो आपको वैसे ही स्वीकार कर लेगा। अपने दिल की सुनिए। जब आप खुद को अपना लेंगे तो सब ठीक होता चला जाएगा।
लकी टिप्स: क्लैरिटी के साथ बात करें।
मकर टैरो राशिफल (Capricorn):
टैरो कार्ड: द हैंग्ड मैन
अगर फंसा हुआ या रुका हुआ महसूस कर रहे हैं तो घबराए नहीं। यही रुकावट आपको सही रास्ते पर लेकर आएगी। जो भी चीजें आसपास हो रही हैं, उसे करीब से देखिए। नजरिया बदलिए। क्लैरिटी अपने आप मिल जाएगी।
लकी टिप्स: सिर्फ आज के दिन अपना रूटीन बदल दीजिए।
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius):
टैरो कार्ड: द चैरिएट
आपकी आज की एनर्जी ही कल के लिए रास्ता बनाएगी। पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ते जाइए। कोशिश करिए कि इस दौरान आपको कोई भी चीज भटकने ना दे। जोश में जल्दबाजी करके आप सब कुछ खराब कर सकते हैं। खुद पर भरोसा रखिए।
लकी टिप्स: आज थोड़ी वॉक कर लीजिए।
मीन टैरो राशिफल (Pisces):
टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ कप्स
आज जो भी महसूस हो, उस पर भरोसा करें। दिल की बात सुनें। जरूरी नहीं है कि आप सब कुछ ठीक करने बैठ जाए। आपको चीजों का आभाष हो जाता है तो खुद के भीतर की आवाज को शांति से सुनने की कोशिश करें।
लकी टिप्स: खुद को हाइड्रेट रखें।