सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):
मेष (Aries)- टू ऑफ वैंड्स
आज खुद से सवाल करें कि आपके लिए वाकई में ज्यादा महत्वपूर्ण क्या है? आज बहुत सारे काम आएंगे, लेकिन हर काम जरूरी नहीं है। ध्यान से सोचें और वही करें जो आपके दिल को सही लगे। आज अपने दिल की ही सुनें।
वृष (Taurus)- सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आज आपको मदद करने का मौका मिलेगा। बिना कुछ पाने की उम्मीद के बिना ही ये करें। आज छोटे-छोटे काम करते हुए आपको काफी खुशी मिलेगी। ईमानदारी से रहें। लोगों को समय दें। बात करते हुए अच्छे शब्दों को इस्तेमाल करें।
लकी टिप्स: किसी खास को एक प्यारा सा मैसेज भेजें।
मिथुन (Gemini)- फोर ऑफ कप्स
आज आप बहुत सोचने वाले हैं। आपके विचार बहुत दूर तक जा सकते हैं। शांत रहने की कोशिश करिए और वर्तमान में लौट आइए। चिंता करने से समाधान नहीं मिलने वाला है। मेडिटेशन करें या फिर अपना मनपसंदीदा कोई काम करें। इससे आपको शांति मिलेगी।
लकी टिप्स: अपनी एनर्जी को बैलेंस करने के लिए पानी का इस्तेमाल करें।
कर्क (Cancer)- द हीरोफेंट
आज का दिन आपका है। आज आप खुद से बहुत उम्मीद कर सकते हैं। सिर्फ इस बात को ध्यान में रखें कि ग्रोथ का मतलब परफेक्ट होना नहीं होता है। लगातार प्रयास करते रहिए। आपको आपकी मंजिल जल्दी ही मिल जाएगी।
लकी टिप्स: अपने लक्ष्य को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें।
सिंह (Leo)- स्ट्रेंथ
आज आपको अंदर से सुकून मिलेगा। आज शांति और आत्मविश्वास ही आपकी पहचान बनने वाला है। दूसरों की बातों को सुनकर खुद को छोटा महसूस नहीं कराना है। दूसरों पर ध्यान ना दें। बस अपने दिल की सुनते रहिए।
लकी टिप्स: आज खुद को शीशे में देखकर स्माइल करिए।
कन्या (Virgo)- द हैंग्ड मैन
लंबे समय से जिन मुद्दों पर सोच रहे थे, आज उन्हें एक अलग नजरिए से देखिए। आपको काफी चीजें बदली-बदली सी नजर आएंगी। खुद बदलाव की कोशिश ना करें। आपको सिर्फ अपना नजरिया बदलना है। ऐसा करने से आपका इमोशनल बोझ कम होगा।
लकी टिप्स: कोई भी फैसला लेने से पहले थोड़ी देर शांत रहिए।
तुला (Libra)- पेज ऑफ कप्स
आज के दिन छोटी चीजों पर ध्यान देना है। आज आपको किसी की तारीफ मिल सकती है। हो सकता है कि किसी खास चीज के लिए मन में नए विचार आएं। खुद पर भरोसा रखें क्योंकि आगे सब कुछ आपके फेवर में ही होगा। बड़े के चक्कर में छोटी और महत्वपूर्ण चीजों को ना भूलें।
लकी टिप्स: पुराने मैसेज या विचारों पर फिर से अमल करें।
वृश्चिक (Scorpio)- द फूल
आज के दिन आपको कोई चैलेंस फेस करना पड़ सकता है। हालांकि हमेशा की तरह आप इसे भी पार कर ले जाएंगे। अपनी चतुराई से आप स्थिति को अपने फेवर में ले ही आएंंगे। शांत रहिए और मुश्किलों को स्वीकार करते हुए उसके समाधान को ढूंढने की कोशिश करिए।
लकी टिप्स: आज दोपहर से पहले किसी को हंसाइए।
धनु (Sagittarius)- नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
आपने जो भी मुश्किलें झेली हैं, उसका डटकर ही सामना किया। इससे आप अंदर से मजबूत बन चुके हैं। आज खुद पर प्रेशर ना डालें। अब आराम करने का समय है। शांति से रहें क्योंकि इसी वजह से आप अपने अंदर की ताकत को महसूस कर पाएंगे।
लकी टिप्स: आज एक ऐसी उपलब्धि को याद करें जिसके बारे में आपने कभी किसी को भी नहीं बताया।
मकर (Capricorn)- जस्टिस
आज आप अपने सिद्धांतों पर चलिए। किसी की सुनने की जरूरत नहीं है। आपको अपना अच्छा मालूम है। अपने सिद्धांतों के अनुसार ही काम करें। भले ही मुश्किल लगे लेकिन सही रास्ता ही चुनिए। ईमानदारी से काम करते रहेंगे तो आपको अंदर से सुकून और शांति मिलेगी।
लकी टिप्स: सही रास्ता चुनिए भले ही उसकी स्पीड कम क्यों ना हो।
कुम्भ (Aquarius)- सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आज के दिन धैर्य बनाकर चलें। मेहनत का फल आपको मिलेगा लेकिन धीरे-धीरे। किसी भी चीज में जल्दबाजी ना करें। जिस प्रोजेक्ट में आप मेहनत की है, वो धीरे-धीरे अब फलने-फूलने वाला है। धीरे-धीरे कोशिश करते रहिए क्योंकि सफलता आपको मिल ही जाएगी।
लकी टिप्स: जोर से कहें कि मैं समय पर भरोसा करता हूं।
मीन (Pisces)- क्वीन ऑफ कप्स
आज आपको अंदर ही अंदर लगेगा कि सब जल्दी से हो। हर चीज का जवाब प्यार से दें। बोलते वक्त सही शब्दों का ही इस्तेमाल करें। फीलिंग्स को कंट्रोल में रखें लेकिन गो विद द फ्लो रहें। दूसरों के प्रति सॉफ्ट रहें। सॉफ्ट रहना आपकी कमजोरी नहीं बल्कि आपकी ताकत है।
लकी टिप्स: सॉफ्टनेस के साथ जवाब दें।