टैरो राशिफल 4 सितंबर: कन्या राशि के जातक आज करें ये खास काम, वृश्चिक राशि वालों को चाहिए आराम…

सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):

मेष (Aries)

कार्ड: द मैजिशियन

आज आप अपने अंदर एक नई एनर्जी फील करेंगे। आपके पास सारे साधन पहले से हैं बस आपको पहल करनी है। अपने काम को आज मन से करेंगे तो मजेदार लगेगा। पुराने अटके काम भी आज शुरू करने पर आगे का रास्ता खुल सकता है।

वृषभ (Taurus)

कार्ड: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आज आपको हल्का-फुल्का तनाव महसूस हो सकता है। सुबह गहरी सांस लें और जरूरत पड़ने पर आराम करें। आज छोटी-सी टेंशन भी आगे जाकर बढ़ सकती है, इसलिए समय रहते इसे रोकें। शांति और सुकून से ही बैलेंस वापस लौटेगा।

लकी टिप्स: कोई भी काम शुरू करने से पहले एक लंबी सांस लें।

मिथुन (Gemini)

कार्ड: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

आपके आसपास ही कोई चुपचाप मुश्किल से गुजर रहा है। आपकी मौजूदगी ही उनके लिए सुकून जैसी है। आपको उनकी समस्या का समाधान नहीं निकालना है बल्कि साथ रहना है। आप चीजों को लेकर सेंसेटिव हैं और इस बात की सराहना भी होगी।

लकी टिप्स: अगर किसी को जरूरत है तो आज आप खुद आगे बढ़कर मदद करें।

कर्क (Cancer)

कार्ड: द व्हील ऑफ फॉरच्यून

आज जीवन में कुछ बदलाव होंगे जो अजीब लग सकते हैं। भरोसा रखें कि सब सही समय पर हो रहा है। आपको सिर्फ और सिर्फ भरोसा बनाए रखना है कि सब आपके फेवर में ही हो रहा है। हर चीज आपके हिसाब से नहीं होगी, लेकिन यूनिवर्स आपको सही डायरेक्शन में ही ले जा रहा है।

लकी टिप्स: आज मन ही मन कहें कि जिंदगी के फ्लो पर भरोसा करता हूं।

सिंह (Leo)

कार्ड: द चैरिएट

आप अचानक होने वाले बदलावों को काफी मजबूती के साथ संभालने की कोशिश कर रहे हैं। आप हर चीज में खुद को ढाल लेते हैं और यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। लोग या फिर सिचुएशन बदल सकती है लेकिन आप अपने रास्ते पर टिके रहेंगे।

लकी टिप्स: मन में आज कहें- मैं एडजस्ट कर रहा हूं। मैं जीत रहा हूं।

कन्या (Virgo)

कार्ड: द स्टार

सुकून और बैलेंस छोटी-छोटी आदतों से आता है। घर में दिया जलाएं, अपने आसपास की जगह को साफ करें। फिर शांति से कुछ देर बैठें। आज ऐसे ही शांति से रहें और चीजों को शांति से समझने की कोशिश करें। इससे आपका मन हल्का और साफ होगा। क्लैरिटी आते ही आपको कई चीजें समझ आएंगी।

लकी टिप्स: अपने बिस्तर के पास एक ताजा फूल रखें।

तुला (Libra)

कार्ड: टेन ऑफ पेंटाकल्स

आज आपकी असली खुशी छोटी-छोटी बातों में होगी। परिवार के साथ खाना, दोस्तों के साथ हंसी-मजाक या फिर छोटी सी बातचीत। ये पल यादगार भी बनेंगे। चीजों को एन्जॉय करें।

लकी टिप्स: आज किसी खास पल को अपने कैमरे में कैद करें।

वृश्चिक (Scorpio)

कार्ड: ऐट ऑफ पेंटाकल्स

आप अपनी मेहनत की वजह से मंजिल की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। मंजिल ज्यादा दूर नहीं है। थकान होगी लेकिन आपको इसमें सुकून मिलेगा। थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी मेहनत का जश्न मनाइए।

लकी टिप्स: कोई काम पूरा करने के बाद खुद को छोटा सा गिफ्ट दें।

धनु (Sagittarius)

कार्ड: किंग्स ऑफ पेंटाकल्स

आपके अंदर काफी एनर्जी है लेकिन बिना किसी प्लानिंग के इससे बैचेनी हो सकती है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले एक लिस्ट बना लीजिए। आसपास सफाई करिए। इससे मन में भी क्लैरिटी आएगी। साथ ही आपका ध्यान और कॉन्फिडेंस दोनों बढ़ेगा।

लकी टिप्स: काम से पहले अपने आस-पास की एक छोटी जगह साफ करें।

मकर (Capricorn)

कार्ड: द लवर्स

आपको ये समझना होगा कि हर चीज परफेक्ट नहीं होती, और यही बात सबसे खास होती है। चाहे आप खुद हों या आपका कोई अपना, आज उनकी अच्छाई पर ध्यान दें, कमियों पर नहीं। हर चीज में पॉजिटिविटी को ढूंढने की कोशिश करिए।

लकी टिप्स: आज किसी अधूरी चीज को देखकर उसकी तारीफ करें।

कुंभ (Aquarius)

कार्ड: जजमेंट

ये वक्त है कि किसी अधूरी फीलिंग्स या पुराने बोझ को छोड़ा जाए। माफ कर दीजिए, अब चाहे सामने वाले ने माफी मांगी हो या नहीं। ये आपके मन की शांति के लिए जरूरी है। चीजों को छोड़कर आगे बढ़ें।

लकी टिप्स: आज खुद से कहें कि मैं माफ करता हूं और मैं छोड़ता हूं।

मीन (Pisces)

कार्ड: नाइन ऑफ वैंड्स

आप थकान महसूस करेंगे लेकिन अंदर की ताकत आपको आगे बढ़ाएगी। भले ही आप छोटे-छोटे कदम उठाएंगे लेकिन धीरे-धीरे आप अपनी मंजिल की ओर पहुंच रहे हैं। अपनी कोशिशों को दिखाने की जरूरत नहीं है।

लकी टिप्स: आज खुद से कहें कि मैं अब भी मजबूती से खड़ा या खड़ी हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *