सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):
मेष (Aries)
टैरो कार्ड: डेथ
आज बदलाव का दिन है। जो चीजें काम की ना हो, उन्हें छोड़ दीजिए। नए पैर्टन को अपनाने का समय है। पुराना बोझ हटने से नया रास्ता मिलेगा। पुरानी चीजों से बाहर निकलते ही पैसे और हेल्थ में सुधार आएगा।
वृषभ (Taurus)
टैरो कार्ड: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
आज नई शुरुआत का दिन है। जिस काम से आपको नया उत्साह मिले, उसी पर ध्यान दें। धीरे-धीरे सेविंग करें। अच्छी सेहत के लिए हल्का खाना खाएं। सुबह की धूप आपके लिए सही रहेगी।
लकी टिप: जिस काम में दिल लगे, उसी को समय दें।
मिथुन (Gemini)
टैरो कार्ड: सिक्स ऑफ कप्स
आज पुराने पलों को याद करके दिल को बहलाएं। काम में सीनियर की मदद लें और उनका आभार भी जताएं। अच्छी हेल्थ के लिए म्यूजिक सुनें। पैसों के मामले में आज स्थिरता आएगी।
लकी टिप: पुरानी यादों से दिन को खूबसूरत बना लें।
कर्क (Cancer)
टैरो कार्ड: नाइन ऑफ कप्स
आज अपनी ख्वाहिशों को जाहिर करिए। दिल की बातों को खुलकर बोलेंगे तो प्यार और काम दोनों में फायदा होगा। पैसों के लिए सही मेहनत करें और गोल को क्लियर करें। अच्छी हेल्थ के लिए नींद पूरी करें और बैलेंस्ड खाना खाएं।
लकी टिप: दिल की इच्छा आज खुलकर कहें।
सिंह (Leo)
टैरो कार्ड: द हाई प्रिस्टेस
आज सिंह राशि के लोग अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनें। काम के मामले में वहीं जिम्मेदारी लें जो आपको आपके लक्ष्य के करीब ले जाए। आज पार्टनर को ध्यान से सुनें। पैसों के मामले में प्लानिंग करें। अच्छी हेल्थ के लिए शांत रहें और आराम करें।
लकी टिप: आज 10 मिनट शांति से रहें।
कन्या (Virgo)
टैरो कार्ड: पेज ऑफ वैंड्स
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए हल्का-फुल्का रहेगा। काम में रूटीन को नए अंदाज में करें। प्यार के मामले में हंसी-मजाक से टेंशन कम होगी। पैसों के मामले में आज एक एक्सपेरिमेंट से फायदा होगा। मजेदार एक्टिविटी से हेल्थ सही रहेगा।
लकी टिप: आज कुछ मजेदार करें।
तुला (Libra)
टैरो कार्ड: जस्टिस
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सच्चाई को चुनने का है। काम में फोकस बनाए रखें। प्यार के मामले में सजावटी शब्द नहीं चाहिए। पैसों के मामले में धैर्य जरूरी है। अच्छी हेल्थ के लिए रूटीन फॉलो करें।
लकी टिप: आज सही बात कहने में देर ना करें।
वृश्चिक (Scorpio)
टैरो कार्ड: द स्टार
आज अपने दिल की सच्चाई पर भरोसा करें। आज उसी प्रोजेक्ट पर ध्यान देने की कोशिश करें, जहां आपका दिल लगता है। प्यार के मामले में अपनी बात सही से सामने रखें। पैसों के मामले में धैर्य जरूरी है। अच्छी हेल्थ के लिए खूब पानी पिएं। आराम करना भी जरूरी है। हल्की स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं।
लकी टिप: दिल की बात जरूर सुनें।
धनु (Sagittarius)
टैरो कार्ड: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
धनु राशि वाले आज स्थिरता को अपनाएं। आज पूरी लगन के साथ काम करें। प्यार के मामले में छोटी-छोटी बातों को अहमियत दें। रोजाना सेविंग करें। हफ्ते भर में इसे चेक भी करें। अच्छी नींद और हल्की मूवमेंट से हेल्थ में सुधार होगा।
लकी टिप: आज चकाचौंध से दूर रहें और सादगी को अपनाने की कोशिश करें।
मकर (Capricorn)
टैरो कार्ड: द हरमिट
आज आत्मचिंतन का समय है। आज अपने काम को रिव्यू करें कि क्या वे आपको आपके लक्ष्य की ओर ले जा रहे हैं? रिश्ते मे शांति से बातचीत करें। पैसों के मामले में फालतू के खर्चे कम करें। अच्छी हेल्थ के लिए सादा खाना खाएं। शांत रहें और वॉक पर जाएं।
लकी टिप: शांति से बैठकर अपने लक्ष्य की प्लानिंग करें।
कुंभ (Aquarius)
टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
कुंभ राशि वाले आज खुद के साथ अच्छे से रहें। काम में फोकस रखें। जरूरत पड़े तो मदद जरूर लें। प्यार के मामले में सुकून की मांग करेंगे। पैसों के मामले में रिकॉर्ड रखें और आगे की प्लानिंग करें। जल्दी सोने की कोशिश करें। मानसिक बोझ को दूर करेंगे तो हेल्थ ठीक रहेगी।
लकी टिप: आज खुद से प्यारी-प्यारी बातें करें।
मीन (Pisces)
टैरो कार्ड: टेम्परेंस
मीन राशि वालों के लिए आज बैलेंस बनाने का दिन है। अपनी गलतियों को मानकर आगे बढ़ें और सुधार लाएं। प्यार के मामले में ईमानदारी और अच्छा बर्ताव रिश्ते में मजबूती लाएगा। मनी मैटर्स में नई प्लानिंग करें और धैर्य बनाए रखें। अच्छी हेल्थ के लिए रूटीन फॉलो करें।
लकी टिप: 24 घंटे में अपनी एक छोटी गलती जरूर सुधारें।