सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):
टैरो हर एक एनर्जी को अच्छे से पिक करता है। टैरो रीडिंग की मदद से जानिए आज यानी कि 3 सितंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों का दिन कैसा बीतने वाला है? साथ ही जानिए कुछ जरूरी टिप्स।
मेष (Aries)
कार्ड: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
आज आप अंदर से राहत भरा महसूस करेंगे। किसी पुराने घाव की याद आ सकती है। शांति से सबको गुजरने दें। आप चीजों से पीछे नहीं हटेंगे। आपको भावनात्मक सुकून चाहिए और आप उसी दिशा में कदम भी बढ़ा रहे हैं। आज सुबह आप शांति और सुकून से रह सकते हैं।
लकी टिप्स: जिन भावनाओं को छोड़ना चाहते हैं, उन्हें आज डायरी में लिख डालें।
वृषभ (Taurus)
कार्ड: नाइट ऑफ वैंड्स
आज आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। कुछ रुकावटें आपको परेशान कर सकती हैं। गुस्सा दबाने की जगह उस एनर्जी को किसी अधूरे काम को पूरा करने में लगाइए। अपनी एनर्जी को क्रिएटिव चीजों में लगाइए।
लकी टिप्स: अपने पसंदीदा गाने को बजाकर किसी बिखरे हुए कोने को ठीक करें।
मिथुन (Gemini)
कार्ड: टू ऑफ पेंटाकल्स
आज काम में काफी बिजी रहेंगे। जल्दी-जल्दी सब कुछ निपटाने के चक्कर में आप और उलझ सकते हैं। काम और आराम दोनों में बैलेंस बनाकर चलिए। एक साथ सारी जिम्मेदारी खुद ही ना संभालें। थोड़ा-थोड़ा करके सारा काम निपटाएं। छोटे ब्रेक्स जरूर लें।
लकी टिप्स: हर दो घंटे में स्ट्रेचिंग करें।
कर्क (Cancer)
कार्ड: जस्टिस
आज आपकी फीलिंग्स थोड़ी भड़क सकती है लेकिन आपको कुछ भी रिएक्शन देने की बजाय ठहरकर सोचने की जरूरत है। गहरी सांस लें और फिर जवाब दें। आपकी शांति और क्लैरिटी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। सच्चाई और बैलेंस के साथ आगे कदम बढ़ाइए।
लकी टिप्स: किसी कठिन सवाल का जवाब देने से पहले पांच तक गिनती करें।
सिंह (Leo)
कार्ड: पेज ऑफ पेंटाकल्स
आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें, क्योंकि इनें कोई बड़ा अवसर छिपा हो सकता है। आपको कोई अच्छा मौका मिलने वाला है। पुराना मैसेज, कोई सामान्य बातचीत या छोटा सा ठहराव भी आज आपको कोई नई राह दिखा सकता है। लापरवाही ना बरतें। क्या पता आज कोई साधारण सी चीज ही खजाना बन जाए।
लकी टिप्स: आज कोई नया काम करने की कोशिश करें।
कन्या (Virgo)
कार्ड: थ्री ऑफ कप्स
आज का दिन हल्का-फुल्का रहने वाला है। आप सोशल रहेंगे। आज आप दोस्तों और लोगों के बीच आप माहौल को खुशगवार बना पाएंगे। आपकी पॉजिटिविटी सबको हंसा सकती है और खुश कर सकती है। चिंता को छोड़कर लोगों से मिले-जुलें। कभी-कभी एक स्माइल और अच्छा समय ही काफी होता है।
लकी टिप्स: आज कोई रंग-बिरंगा और चमकीला कपड़ा पहनें।
तुला (Libra)
कार्ड: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
आपका मन आज साफ रहेगा। अंदर से स्थिर रहेंगे। दिल का बोझ भी कुछ हल्का हुआ महसूस होगा। कई बार सच बोलना कठिन बातों को आसान कर देता है। किसी करीबी से अपने दिल की बात शेयर करें। बोझ बांटेंगे को आपको अंदर से सुकून मिलेगा।
लकी टिप्स: आज किसी भरोसेमंद व्यक्ति से खुलकर बातचीत करें।
वृश्चिक (Scorpio)
कार्ड: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन आपको चुपचाप चीजों को देखने और समझने की सलाह देता है। शब्दों पर भरोसा ना करें। आपको लोगों के बर्ताव और इशारों से समझ आएगी कि आखिर में लोग कैसे हैं। बिना अनुमान लगाए बस ध्यान दें। सच अपने समय पर सामने आएगा। अभी के लिए बस धैर्य बनाए रखिए।
लकी टिप्स: किसी भी चीज में तुरंत प्रतिक्रिया न दें, पहले देखें और समझें।
धनु (Sagittarius)
कार्ड: द हरमिट
आपको लग सकता है कि सब कुछ धीरे-धीरे हो रहा है लेकिन आपको समझने की जरूरत है कि छोटे से छोटा ग्रोथ भी जरूरी है। दूसरों से खुद की तुलना करने की जरूरत नहीं है। आपका रास्ता अलग है, और धीरे-धीरे ही सही, आप आगे बढ़ रहे हैं। अपने सफर पर भरोसा बनाए रखें और ऐसे ही आगे बढ़ते जाइए।
लकी टिप्स: आज अपने किसी छोटी सी उपलब्धि के बारे में सोचें।
मकर (Capricorn)
कार्ड: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
सच्ची समझ तब आती है जब आप क्रिटिसिज्म को थोड़ी देर के लिए रोक देते हैं। आपको सबकी राय माननी जरूरी नहीं है लेकिन नए नजरिए से चीजों को देखने से क्लैरिटी मिलेगी। कभी-कभी अपने विचारों को खुला ही रहने दें। कई बार ऐसा करने से मुश्किलों का हल अपने आप मिल जाता है।
लकी टिप्स: आज किसी का विरोध करने से पहले एक पल रुककर सोचें।
कुंभ (Aquarius)
कार्ड: सिक्स ऑफ वैंड्स
आज आपको जश्न मनाने की एक छोटी सी वजह मिलने वाली है। यह जीत बड़ी तो नहीं होगी लेकिन आपको एहसास दिलाएगी कि आपकी ताकत कितनी है। हो सकता है आपने आज किसी स्थिति को कल से बेहतर संभाला हो या कोई अपना वादा पूरा किया हो। आत्मविश्वास इसी तरह धीरे-धीरे बनता है और चीजें पॉजिटिव तरीके से आगे बढ़ती हैं।
लकी टिप्स: आज की अच्छी चीजों को कहीं नोट कर लें।
मीन (Pisces)
कार्ड: द हैंग्ड मैन
आज के दिन शांति ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। अगर कुछ समझ ना आए तो तो जल्दबाजी में बोलने या कुछ भी करने से बचें। समझ धीरे-धीरे आती है, जब हम चीजों को ठहरकर देखते हैं और समझते हैं। लोगों को समय दें, ताकि वे अपनी सच्चाई को खुद बयान कर सकें। धैर्य ही आपके लिए इस समय सबसे बड़ी ताकत है।
लकी टिप्स: पांच मिनट तक बिना किसी बाधा के ध्यान करें।