टैरो राशिफल 26 सितंबर: कर्क राशि वालों को अतीत को अपनाने की सलाह, कुंभ राशि सीखें ‘ना’ कहना…

सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):

मेष (Aries)

टैरो कार्ड: द लवर्स

पुरानी चीजों से दूरी बनाएं। ऐसा जरूरी नहीं है कि जो चीज पहले सही रही हो, उसे जारी ही रखा जाए। आज के दिन आपको अपने सच की रक्षा करना है। खुद से प्यार करें। आप खुद सच्चे बनें और अंतरात्मा की आवाज को सुनें।

लकी टिप्स: आज जो भी महसूस हो, उसे समझें और सुनें।

वृष (Taurus)

टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ कप्स

आज आप किसी के लिए शांति ला सकते हैं। आपकी मौजूदगी से किसी को सुरक्षित महसूस होगा। कई बार आपकी मौजूदगी भर ही काफी होती है। हर बार समस्या हल करने के पीछे ही ना भागा करें। अपनी एनर्जी बचाकर रखें। किसी बोझ की तरह ये किसी पर जाया ना करें।

लकी टिप्स: अवलेबल रहें लेकिन खुद को थकाने की जरूरत नहीं है।

मिथुन (Gemini)

टैरो कार्ड: द हिएरोफैंट

आज आप किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करेंगे। ध्यान मिल जाने का मतलब नहीं है कि वह मायने ही रखता है। उन चीजों पर फोकस करें, जो वाकई में आपके लिए जरूरी हो। जिसमें गहराई और ईमानदारी हो, उन्हीं चीजों को लेकर फैसले लें।

लकी टिप्स: आज अपने काम को बोलने दें।

कर्क (Cancer)

टैरो कार्ड: जजमेंट

आज खुद को माफ करें। आपने अब तक जो भी ग्रोथ पाई है, वो मायने रखती है। आज अपने अतीत को स्वीकारें। आपने अब तक जो भी किया है, वह बहुत अच्छा था। पुराने शिकवों को छोड़ दें। आपने अपने कई गुणों को अंदर ही छिपा लिया है।

लकी टिप्स: कोशिशों को भी सम्मान दें ना सिर्फ रिजल्ट को।

सिंह (Leo)

टैरो कार्ड: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन शांति से बिताएं। लगातार तनाव के बीच खुद को संभालकर रखें। अब ये संकेत मिल रहा है कि अब इंतजार कर लेना चाहिए। इसी के साथ आपको आराम की भी जरूरत है। आराम करना कमजोरी नहीं है। कुछ देर के लिए चुप रहिए। शोर से दूर रहेंगे तो ये आपके लिए अच्छा होगा।

लकी टिप्स: आज कोशिश करें कि आधा दिन स्क्रीन ना देखें।

कन्या (Virgo)

टैरो कार्ड: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

कम बोलिए। जो भी कहें कोशिश करें कि उसका मतलब हो। फालतू की बात करने की जरूरत नहीं है। आपकी मौजूदगी ही आज क्लैरिटी ले आएगी। किसी भी तरह के विवाद से बचें। अगर कोई चीज पहले ना समझ आए तो उसे दोहराने में फालतू का समय जाया ना करें।

लकी टिप्स: आज जरूरत पड़ने पर ही बोलें।

तुला (Libra)

टैरो कार्ड: द एम्प्रेस

आप अंदर से ऐसे इंसान बनिए जिस पर आप खुद भरोसा कर पाएं। अपनी एनर्जी को फालतू चीजों में खर्च ना करें। किसी भी चीज का प्रेशर ना डालें और ना ही ले। आज खुद पर ध्यान दें।

लकी टिप्स: आज खुद के लिए कोई काम करें।

वृश्चिक (Scorpio)

टैरो कार्ड: द हाई प्रिस्टेस

मौन में सबसे बड़ी ताकत होती है। शोर या फिर हलचल से आपको कोई हल नहीं मिलने वाला है। आज खामोश रहने की कोशिश करिए। थोड़ा पीछे हटें और आराम करें। खुद के मन की आवाज को सुनने की कोशिश करें। चीजों पर अपना रिएक्शन तुरंत ना दें। पहले हर स्थिति को शांति से समझिए।

लकी टिप्स: आज दस मिनट के लिए चुप बैठिए।

धनु (Sagittarius)

टैरो कार्ड: नाइन ऑफ वैंड्स

आज खुद पर कोई प्रेशर ना डालें। अगर आज कुछ बाकी रह जाए तो इसका ये मतलब नहीं है कि आपमें कोई कमी है। यूनिवर्स आपको पीछे नहीं कर रहा है। बस थोड़ा सा धैर्य बनाकर रखें। खुद को आराम दें।

लकी टिप्स: आज कोई एक काम बिना गिल्ट के ही कैंसल कर दें।

मकर (Capricorn)

टैरो कार्ड: सिक्स ऑफ कप्स

उन आसान चीजों को वापस जाने दें जो पहले काम आ रही थी- चाहे वो कोई पुरानी आदत हो या जगह हो या फिर कोई व्यक्ति। जरूरी नहीं है कि हर जवाब नया हो। कई बार पुराने ऑप्शन ही बैलेंस बना डालते हैं।

लकी टिप्स: आज के दिन कोई एक अच्छी पुरानी आदत फिर से आजमाने की कोशिश करें।

कुम्भ (Aquarius)

टैरो कार्ड: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

ना कहना सीखिए। आज तो ना कहना जरूरी है। प्यार और क्लैरिटी के साथ कहें। आप कई बार सामने वाले के कम्फर्ट के लिए अपनी बाउंड्री को लचीला बना देते हैं जोकि सही नहीं है। ना के लिए बाउंड्री बनाएं।

लकी टिप्स: बिना माफी के एक बाउंड्री आज तय कर लें।

मीन (Pisces)

टैरो कार्ड: ऐस ऑफ कप्स

खुद को प्यार करें। इसकी इजाजत आज खुद को दें। किसी को देने के चक्कर में खुद को मत भूलिए। आपकी फीलिंग्स जायज और महत्वपूर्ण हैं लेकिन उसमें डूबने की जरूरत नहीं है। एक बाउंड्री में रहें। किसी को सपोर्ट करने का ये मतलब नहीं है कि खुद को भूल जाया जाए।

लकी टिप्स: आज 5 मिनट तक अपने मन के अंदर झांकने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *