सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):
मेष (Aries)
कार्ड: द हैंग्ड मैन
आज किसी भी चीज में जल्दबाजी ना करें। थोड़ा रुकिए और ठहर जाइए। ये जरूरी भी है ताकि आप शांत रहें। अभी जवाब ना ढूंढें बल्कि सिचुएशन को समय दें। धैर्य रखें क्योंकि सी से सब साफ होगा।
मेष (Aries)
कार्ड: द हैंग्ड मैन
आज किसी भी चीज में जल्दबाजी ना करें। थोड़ा रुकिए और ठहर जाइए। ये जरूरी भी है ताकि आप शांत रहें। अभी जवाब ना ढूंढें बल्कि सिचुएशन को समय दें। धैर्य रखें क्योंकि सी से सब साफ होगा।
वृषभ (Taurus)
कार्ड: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
हर चीज का हल आज ही और अभी निकालने की जरूरत नहीं है। थोड़ा आराम करिए। मन को शांत रहने दीजिए। जबरदस्ती जवाब ढूंढने से क्लैरिटी नहीं आएगी। शांत रहेंगे तभी हल मिलेगा।
लकी टिप्स: कुछ देर चुपचाप बैठे रहें और अपने फोन को ना छुएं।
मिथुन (Gemini)
कार्ड: जस्टिस
आज हड़बड़ी में फीडबैक देने से बचिए। फैक्ट्स को सामने आने दें। आज फैसला लेते वक्त सतर्क रहें। शांत रहकर आज फैसला लेना ज्यादा सही होगा। इससे आप सही फैसला ले पाएंगे। आज सोच-समझकर ही कुछ कहें।
लकी टिप्स: तभी बोलें जब आप इसके लिए तैयार हो।
कर्क (Cancer)
कार्ड: द वर्ल्ड
योजनाएँ पूरी तरह सही न भी हों तो घबराएँ नहीं। शांति बनाए रखना आज सबसे जरूरी है। आंतरिक सुकून बाहरी नियंत्रण से ज़्यादा मूल्यवान है।
लकी टिप्स: अपनी प्लानिंग के एक हिस्से को थोड़ा लचीला रखें।
सिंह (Leo)
कार्ड: पेज ऑफ पेंटाकल्स
आज एक छोटा सा सुधार आपको बड़ी प्रॉब्लम से बचा सकता है। आज मिलने वाले हर छोटे-बड़े संकेतों पर ध्यान दें। किसी भी संकेत को नजरअंदाज ना करें। चीजों को आज ही ठीक कर लेंगे तो आगे चलकर दिक्कत नहीं होगी।
लकी टिप्स: टू-डू लिस्ट में एक छोटी डिटेल देखें।
कन्या (Virgo)
कार्ड: ऐट ऑफ कप्स
पुरानी आदतों को आज रोक दीजिए। आज खुद से सवाल पूछने की जरूरत है कि क्या ये आपकी कोई मदद कर रहा है? इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करिए। पुराने और बेकार पैटर्न को पहचानें और इसे तोड़ दें।
लकी टिप्स: पुराने रूटीन को अपनाने से पहले थोड़ा रुकिए।
तुला (Libra)
कार्ड: ऐस ऑफ वैंड्स
आज एक समय पर एक ही चीज पर फोकस करिए। मल्टीटास्किंग करिए। किसी भी कीमत पर इसे छोड़ने की जरूरत नहीं है। बिता हुआ कल और आने वाले कल को सोचने की बजाए आज पर फोकस करें।
लकी टिप्स: आज बातचीत के दौरान मोबाइल दूर रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
कार्ड: किंग ऑफ कप्स
गुस्से के समय थोड़ा धीरे बोलें। हो सके तो विनम्र रहें। अगर आप सच कह रहे हैं तो कोशिश करें कि किसी को आपकी बातों से ठेस ना पहुंचें। इमोशनली मैत्योर रहेंगे तो काफी चीजें आसान हो जाएंगी।
लकी टिप्स: कोई भी रिएक्शन देने से पहले आज दो बार सोच लें।
धनु (Sagittarius)
कार्ड: द डेविल
आज आपको खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है। दूसरों को खुश करने का प्रेशर अपने ऊपर ना लें। परफॉर्म करने के प्रेशर को छोड़ दें।आपकी कीमत आपके काम या फिर किसी की तारीफ से नहीं जुड़ी हैं। अपने मन की सुनें।
लकी टिप्स: अपनी कोई अपेक्षा को आज छोड़ दें।
मकर (Capricorn)
कार्ड: व्हील ऑफ फॉरच्यून
आज आप जिस चीज पर ध्यान देंगे, वो बढ़ेगा। नेगेटिव पर फोकस करेंगे तो तनाव बढ़ेगा। पॉजिटिव पर फोकस करेंगे तो अच्छी चीजें होंगी। ऐसे में आप आज सिर्फ पॉजिटिव सोचें। इसके लिए वहीं काम करें जिसमें दिल लगे। खुद के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।
लकी टिप्स: एक नकारात्मक सोच को पकड़कर उसे छोड़ दें।
कुंभ (Aquarius)
कार्ड: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
अपनी फीलिंग्स से भागने की कोशिश ना करें। एक-एक चीज को समझें। अपनी फीलिंग्स के सही मायने को समझिए। आज आपको जवाब तभी मिलेंगे, जब आपकी ओर से सही सवाल किए जाएंगे।
लकी टिप्स: अपनी फीलिंग्स को आज लिख लें।
मीन (Pisces)
कार्ड: थ्री ऑफ वैंड्स
धीरे-धीरे किया गया काम भी अब आपको फल दे रहा है और अब आपको शांति भी मिलेगी। भले ही तुरंत ना दिखे, लेकिन आप धैर्य बनाकर रखिए। सब कुछ सही समय पर ही होता है। इतना भरोसा रखिए कि आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
लकी टिप्स: पिछले हफ्ते की एक छोटी सी सफलता का जश्न मनाइए।