सोनल मिश्रा (टैरो विशेषज्ञ):
टैरो कार्ड्स किसी भी शख्स की एनर्जी को तेजी से कैच करती है। आज टैरो की मदद से ही जानिए कि आपका दिन कैसा जाने वाला है। नीचे विस्तार से पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल…
मेष टैरो राशिफल
कार्ड: जस्टिस
आज हो सकता है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच कुछ तनाव हो। सच्चे मन से और दिल से कई बातचीत से इसका हल भी निकल जाएगा। दिल से बोलें और खुले मन से सुनने की कोशिश करें।
सच्चाई का साथ देंगे तो भरोसा और भी मजबूत बनेगा। इससे आप दोनों करीब आ पाएंगे। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करिए।
लकी टिप्स: आज शांत मन से अपनी फीलिंग्स को शेयर करें।
वृषभ टैरो राशिफल
कार्ड: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से सही होगा। बजट को अपडेट करने के लिए समय निकालिए। इससे मन को शांति मिलेगी।
खर्चों को कम करेंगे तो चिंता कम होगी। धैर्य बनाए रखिए। तुरंत के लाभ की बजाय लॉन्ग प्लानिंग वाली सुरक्षा पर ध्यान दें।
लकी टिप्स: खर्च का हिसाब रखने की कोशिश करें।
मिथुन टैरो राशिफल
कार्ड: फोर ऑफ वैंड्स
आज आपके घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज आप कोई नई रेसिपी आजमा सकते हैं। मिलकर खाना बनाएंगे तो इसमें अलग खुशी मिलेगी।
साथ ही आप कई यादगार पलों को संजो पाएंगे। परफेक्ट होना जरूरी नहीं है। खुलकर हंसें। अपनेपन से ही आपको असली खुशी मिलेगी।
लकी टिप्स: आज काम करते हुए स्लो म्यूजिक सुनें।
कर्क टैरो राशिफल
कार्ड: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज आपको ऑफिस में लीड करने का अवसर मिल सकता है। अपनी स्पष्ट सोच और कॉन्फिडेंस के साथ दूसरों को रास्ता दिखाएं।
आज आप जो भी फैसले लेंगे, उसके लिए सराहना भी मिलेगी। लोग आप पर भरोसा कर पाएंगे। प्रेशर के बीच भी आपका शांत रहना आपको खास बनाएगा।
लकी टिप्स: जरूरी कामों की एक लिस्ट बनाएं। इसके बाद प्रियॉरिटी के साथ एक-एक काम फोकस के साथ निपटाते जाएं।
सिंह टैरो राशिफल
कार्ड: द हरमिट
आज रुककर गहरी सांस लेना जरूरी है। तनाव महसूस हो तो सांस लेने से शांत महसूस करेंगे। साथ ही इससे आपको काफी हद तक क्लैरिटी भी मिलेगी।
आगे-पीछे का ना सोचें। वर्तमान में जीने की कोशिश करें। इससे कम तनाव होगा। आज आपकी पुरानी एनर्जी वापस आएगी।
लकी टिप्स: पांच मिनट के लिए आज बाहर जाकर खुली हवा में गहरी सांस लें।
कन्या टैरो राशिफल
कार्ड: टू ऑफ कप्स
आज आपके दिल में खूब प्यार होगा। आज किसी खास के साथ खुलकर अपनी फीलिंग्स को शेयर करेंगे। इससे रिश्ते में गहराई आएगी।
सच्चे मन से कई बातचीत से भरोसा और भी मजबूत होगा।
लकी टिप्स: आज सिंपल तरीके से और सच्चे मन से थैंक्यू कहें।
तुला टैरो राशिफल
कार्ड: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आज तुला राशि वालों के लिए पैसों वाला पार्ट ठीक रहेगा। बैलेंस बना रहेगा। आज आपको बोनस मिल सकता है या फिर कुछ ऐसा लाभ मिलेगा जिसकी आपने शायद उम्मीद नहीं की थी। देंगे तो पाने की संभावना बढ़ जाएगी। इस बैलेंस से आगे की राह आसान हो जाएगी।
लकी टिप्स: कुछ खर्चा करने वाले हैं तो पहले से ही कुछ पैसे निकालकर अलग रख लें।
वृश्चिक टैरो राशिफल
कार्ड: नाइट ऑफ कप्स
आज मोटिवेशन का दिन है। इमोशनल एनर्जी आज हाई रहने वाली है। आज कोई दोस्त आपके हौसले को नई उड़ान देगा। इससे आपका खोया हुआ सेल्फ कॉन्फिडेंस वापस आ जाएगा। खुद पर डाउट करना छोड़िए और पॉजिटिविटी को अपनाइए। इस मोटिवेशन से आप आसानी से आगे बढ़ सकेंगे।
लकी टिप्स: जो चीजें मोटिवेट करें, उन्हें आज नोट कर लें।
धनु टैरो राशिफल
कार्ड: द मून
आज आपकी बॉडी को रेस्ट की जरूरत है। नींद पूरी करें। इससे मन शांत रहेगा। साथ ही विचारों में भी क्लैरिटी आएगी। अच्छी नींद से आगे के फैसले आसानी से ले पाएंगे।
छिपी हुई चिंताएं दूर होंगी। आज सपनों के जरिए आपकी सोल को सुकून मिलेगा।
लकी टिप्स: जल्दी सो जाएं और फोन से दूर रहिए।
मकर टैरो राशिफल
कार्ड: द सन
आज टीमवर्क के दौरान आपका टैलेंट चमक उठेगा। किसी प्रोजेक्ट के दौरान आपकी नई स्किल्स सामने आएंगी। लोग आपकी तारीफ करेंगे। पॉजिटिव एनर्जी और सपोर्ट से सेल्फ कॉन्फिडेंस तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको सक्सेस भी मिलेगी।
लकी टिप्स: आज टीम के लोगों को मोटिवेट करने के लिए अच्छी बातें कहें।
कुंभ टैरो राशिफल
कार्ड: द फूल
आज कुंभ राशि वालों का दिन हंसी-मजाक से भरा होगा। आज आप किसी के साथ हल्का-फुल्का फ्लर्ट भी कर सकते हैं। इससे रिश्तों में ताजगी बनी रहेगी। सेल्फ कॉन्फिडेंस से नए लोगों के साथ जुड़ाव हो सकता है। ऐसा हो सकता है कि आज पुराने रिश्तों में एक नई एनर्जी आ जाए।
लकी टिप्स: आज के दिन कुछ ब्राइट सा पहनिए।
मीन टैरो राशिफल
कार्ड: सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आज मीन राशि वाले लोग पैसों को लेकर काफी सोच-विचार कर सकते हैं। बचत के को लक्ष्य आपने पहले बनाए थे, आज उन्हें दोबारा से बनाएं। इससे आपमें डिस्प्लिन बढ़ेगा। छोटे-छोटे कदम आगे चलकर बड़ा फल दे सकते हैं। धैर्य बनाए रखिए। जो भी प्रोसेस है उस पर भरोसा बनाकर चलिए।
लकी टिप्स: बचत की योजनाओं का रिव्यू करते रहिए।