टैरो राशिफल 18 जुलाई: वृषभ राशि वाले खुद को दोष देना छोड़ें, वृश्चिक राशि वाले बीते रिश्तों को भूलकर आगे बढ़ें…

सोनल मिश्रा ( टैरो विशेषज्ञ):

भविष्य जानना किसे नहीं पसंद है? टैरो कार्ड के जरिए आप एकदम सटीक चीजें जान सकते हैं। चलिए टैरो कार्ड की मदद से जानते हैं कि आखिर आज यानी कि 18 जुलाई का दिन सारी राशियों के लिए कैसा होने वाला है?

मेष टैरो राशिफल 18 जुलाई (Aries)

टैरो कार्ड: द चैरिएट

आज आप नए हौसले और मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ेंगे। आपको इस चीज का एहसास अभी तो नहीं ही होगा। हर एक बढ़ते हुए कदम के साथ आप ऐसे शख्स बनते जा रहे हैं, जिसे कभी आप आइडल मानते थे। साहस और सेल्फ कॉन्फिडेंस से ही आगे का रास्ता तय होगा। अपने पास्ट को अब मुड़कर ना देखें। भविष्य अच्छा है और उसी पर फोकस करें।

लकी टिप्स: खुद पर भरोसा रखें और ऐसे ही आगे बढ़ते रहें।

वृषभ टैरो राशिफल 18 जुलाई (Taurus)

टैरो कार्ड: द फूल

आज कुछ ऐसा हो सकता है जो तकलीफ दे। परेशान ना होइए। यहीं से आपको नए मौके भी मिलेंगे। आपके लिए ये एक नई शुरुआत होगी। किसी भी तरह के डर को थोड़ा पीछे छोड़ दें। दिल को ज्यादा तकलीफ ना दें। आज सही दिशा में ही आगे बढ़ रहे हैं।

लकी टिप्स: जो अनजाना सा लगे आज उसे हां कह दें।

मिथुन टैरो राशिफल 18 जुलाई (Gemini)

टैरो कार्ड: फाइव ऑफ कप्स

खुद को कोसना बंद करिए। खुद को दोष देने से कुछ नहीं होगा। अगर आपने गलती की है तो इससे काफी कुछ सीखा भी है। अपने आसपास देखें। आसपास बहुत सपोर्ट है और काफी लोग आपसे प्यार करते हैं। खुद को सजा देना बंद करें और माफ करते हुए आगे बढ़ें।

लकी टिप्स: कभी-कभी खुद को माफ कर दिया करें।

कर्क टैरो राशिफल 18 जुलाई (Cancer)

टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

आज सोच समझकर बात करें। आज आपके शब्द गहरा असर डालेंगे। हो सकता है कि वो किसी को चुभ भी जाएं। अपने दिल की बात कहने में जरा भी ना हिचकें। दिमाग भी लगाएं। किसी खास को आज आपकी जरूरत होगी।

लकी टिप्स: जवाब देने से पहले सामने वाले को पूरी तरह सुनें।

सिंह टैरो राशिफल 18 जुलाई (Leo)

टैरो कार्ड: टेम्परेंस

आज शांत रहने की कोशिश करें। इससे काफी कुछ बदल सकता है। बैलेंस बनाकर चलिए। अगर सब कुछ उलझा हुआ ही लगे तो शांत रहें। मन शांत रखेंगे तो नए रास्ते बनेंगे। जोर जबरदस्ती से नए रास्ते मिलने मुश्किल हैं।

लकी टिप्स: शांत रहकर खुद को बैलेंस रखें।

कन्या टैरो राशिफल 18 जुलाई (Virgo)

टैरो कार्ड: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

आज आपको सीखने के कई मौके मिलेंगे। जहां से आपको उम्मीद भी नहीं होगी वहां से आज अच्छा बॉन्ड बनेगा। किसी संग की गई कोई छोटी सी बात भी गहरा मैसेज छोड़ जाएगी। सामने वाले पर भरोसा करें और उसे दिल से सुनें। किसी को लेकर जल्द ही अपनी राय ना बनाने लगे।

लकी टिप्स: ओवरथिंक से बचें।

तुला टैरो राशिफल 18 जुलाई (Libra)

टैरो कार्ड: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

आप अपने दम पर यहां तक आए हैं। खुद की सराहना भी करें। कुछ हासिल करने के पीछे ना भागें। किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। खुद के लिए जश्न मनाइए। अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को कभी मत भूलिए।

लकी टिप्स: खुद की जमकर तारीफ करें।

वृश्चिक टैरो राशिफल 18 जुलाई (Scorpio)

टैरो कार्ड: डेथ

आज कोई पुरानी चीज छूट जाएगी ताकि नया रास्ता बन सके। मूव ऑन करें। डरने की जरूरत नहीं है। ये आपकी कहानी का अंत नहीं है बल्कि यही से बदलाव होना शुरू होगा, जोकि जरूरी है। आज कोई पुराना डर या आदत छोड़ दीजिए। आज खुद के लिए कोई नया रास्ता चुनिए।

लकी टिप्स: पुरानी चीजों को जाने दें।

धनु टैरो राशिफल 18 जुलाई (Sagittarius)

टैरो कार्ड: द मून

आज आपकी लाइफ में किसी भी तरह का लॉजिक काम नहीं करने वाला है। अपने दिल की सुनिए। अंतरात्मा की आवाज सुनें। ये आपको सही रास्ता दिखाएगी। हो सकता है कि आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन हो लेकिन ये जल्द ही धुंधला भी हो जाएगा।

लकी टिप्स: खुद पर भरोसा रखें।

मकर टैरो राशिफल 18 जुलाई (Capricorn)

टैरो कार्ड: द नाइट ऑफ वैंड्स

आज आपमें अलग किस्म का जोश रहेगा। जो भी सपने आपने अपने लिए देखे हैं, उस और अब कदम उठाने का वक्त आ चुका है। जोश के साथ काम करिए। डर को पीछे छोड़िए। धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।

लकी टिप्स: कुछ भी मोटिवेशन मिले तो उसे नजरअंदाज ना करें।

कुंभ टैरो राशिफल 18 जुलाई (Aquarius)

टैरो कार्ड: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स

आज सब्र के साथ रहें। आपने अब तक जो बोया है वो अब पनपने लगा है। हो सकता है कि आपको रिजल्ट ना दिखें। आपके अंदर काफी बदलाव हो रहे हैं। धैर्य का साथ ना छोड़े। फल आपको हमेशा सही समय आने पर ही मिलेगा।

लकी टिप्स: जिस चीज को शुरू करें, उस पर भरोसा भी रखें।

मीन टैरो राशिफल 18 जुलाई (Pisces)

टैरो कार्ड: द टॉवर

आज आपकी लाइफ में बड़ा बदलाव आएगा। घबराने की जरूरत नहीं है। आप जल्द ही आजाद फील करेंगे। जो नहीं रुक रहा, उसे जाने दीजिए। ऐसा करेंगे तो अपने लिए नए रास्ते खुलने का एक मौका देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *