सोनल मिश्रा ( टैरो विशेषज्ञ):
मेष टैरो राशिफल 17 जुलाई
टैरो कार्ड: सिक्स ऑफ वैंड्स
आज आप छोटे-मोटे जो भी काम पूरे करें, उसे लेकर खुद पर प्राउड फील करें। हर दिन साहस के साथ उठना हो या फिर कोई काम करना हो, सब कुछ बहुत मायने रखता है। इंतजार मत करिए कि कोई आकर तारीफ करेगा। यूनिवर्स अपने तरीके से आपको इसका फल भी दे रहा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए और अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाइए।
लकी टिप्स: परफेक्शन नहीं बल्कि ग्रोथ का जश्न मनाइए।
वृषभ टैरो राशिफल 17 जुलाई
टैरो कार्ड: द स्टार
भले ही आपको अभी रिजल्ट ना दिखें लेकिन सब कुछ सही दिशा में ही आगे बढ़ रहा है। आप अपने सपनों की ओर धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। डिवाइन टाइमिंग पर भरोसा रखें। जो आपके लिए है वो आपको मिलकर रहेगा। धैर्य और भरोसा रखने की जरूरत है।
लकी टिप्स: बिना देखे भरोसा रखिए।
मिथुन टैरो राशिफल 17 जुलाई
टैरो कार्ड: थ्री ऑफ कप्स
आज आप अपनी मौजूदगी से ही किसी का दिन बना सकते हैं। आपकी एक प्यारी सी स्माइल, प्यार से कहे गए दो बोल किसी को भी अच्छा महसूस करवा सकते हैं। आपकी एनर्जी से लोग आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट होते हैं। दूसरों से इस तरह से जुड़ेंगे तो आपको भी अलग तरह एहसास होगा।
लकी टिप्स: अपनी मौजूदगी भर से ही किसी का मनोबल बढ़ाएं।
कर्क टैरो राशिफल 17 जुलाई
टैरो कार्ड: सेवन ऑफ वैंड्स
आपको अपनी अच्छाई को सभी के सामने साबित करने की जरूरत नहीं है। अपने सच के साथ रहिए। किसी के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है। हमेशा दूसरों को खुश करने की अपनी आदत अब बदलिए। आपकी खुशी भी उतनी ही मायने रखती है। अपने लिए भी सोचें।
लकी टिप्स: बिना किसी गिल्ट के अपनी बाउंड्री की रिस्पेक्ट करें।
सिंह टैरो राशिफल 17 जुलाई
टैरो कार्ड: किंग ऑफ कप्स
जब फीलिंग्स उथल-पुथल मचा रही हो तो शांत रहिए। यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। आज के दिए धैर्यपूर्वक ही किसी को जवाब दें। कुछ भी बोलने से पहले एक बार सोच लें। इमोशनल लेवल पर जो धैर्य बनाकर आप रखते हैं, आज वहीं आपकी सबसे बड़ी ताकत बन जाएगी।
लकी टिप्स: किसी भी तरह का रिएक्शन देने से पहले गहरी सांस लें।
कन्या टैरो राशिफल 17 जुलाई
टैरो कार्ड: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
ओवरथिंक ना करें। जरूरत से ज्यादा सोचने पर आप परेशान ही होंगे। हर चीज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। खुद को प्यार करना सीखिए। अपने सच को कभी भी ना छोड़ें। आपने अब तक बहुत किया है। अपनी ओर से आपकी कोशिश हमेशा से पूरी रही है और कई बार बस यही काफी होता है।
लकी टिप्स: खुद को कम क्रिटिसाइज करें।
तुला टैरो राशिफल 17 जुलाई
टैरो कार्ड: द हीरोफेंट
आपकी अंतरात्मा को सब पता है। आप पहले से ही समझ जाते हैं कि आखिर सही क्या है। कोई भी फैसला लेते समय सिर्फ अपनी अंतरात्मा से पूछे कि क्या सही है और क्या नहीं। जो रास्ता सही लगे आप उसी पर चलने की कोशिश करें। भीड़ के पीछे भागने की जरूरत नहीं है।
लकी टिप्स: खुद को चुलिए।
वृश्चिक टैरो राशिफल 17 जुलाई
टैरो कार्ड: एट ऑफ पेंटाकल्स
आपको ऐसा लग सकता है कि सब कुछ धीरे-धीरे हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है। आप सही दिशा में ही आगे बढ़ रहे हैं। परफेक्शन के पीछे मत भागिए। अपना काम करते रहिए। धैर्य बनाकर रखिए। आप जिस चीज के हकदार हैं वो आपको जरूर मिलेगा।
लकी टिप्स: परफेक्शन के पीछे ना भागें।
धनु टैरो राशिफल 17 जुलाई
टैरो कार्ड: द सन
आज आपकी चमक-धमक देखते ही बनेगी। लोग आज आपके शब्दों से नहीं बल्कि आपके मूड से प्रभावित होंगे। आप अपने हिसाब से आज मुश्किल से मुश्किल पलों को भी आसान बना सकते हैं। सब कुछ आपके अंदर ही है। इसकी तलाश बाहर ना करें।
लकी टिप्स: आप अपनी मुस्कुराहट से सब कुछ बदल देते हैं।
मकर टैरो राशिफल 17 जुलाई
टैरो कार्ड: जजमेंट
आज दिल का सारा बोझ उतार दीजिए। अगर किसी को माफ कर रहे हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप पुरानी बातें भूल जाएं। इससे आप आगे बढ़ने की राह पर चल देते हैं। यह नया जन्म लेने जैसा ही होता है। आप समझदार और शांत हैं और यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
लकी टिप्स: लोगों को माफ करके आप अंदर से शांत महसूस करेंगे।
कुंभ टैरो राशिफल 17 जुलाई
टैरो कार्ड: ऐस ऑफ वैंड्स
आज के दिन आपको नई मोटिवेशन मिल सकती है। आज किसी से की गई बात नया कनेक्शन बना सकती है। जो भी नई एनर्जी हो उसे जरूर अपनाएं। यहीं से आपकी नई शुरुआत होगी। अगर किसी बात को लेकर एक्साइमेंट हैं तो उसे नहीं दबाएं।
लकी टिप्स: नई एनर्जी को हां कह दें। उसके लिए तैयार रहें।
मीन टैरो राशिफल 17 जुलाई
टैरो कार्ड: सेवन ऑफ वैंड्स
जिस चीज में आपको भरोसा है, उस सच को ना छोड़ें। डटे रहिए। कोशिश करिए कि शक या लोग आपको तोड़ भी ना पाएं। अंतरात्मा जिस चीज को सही बोल दें, बस उसी रास्ते पर चल दीजिए।
लकी टिप्स: भले ही मुश्किल हो लेकिन अपनी बात से पीछे ना हटें।