टैरो राशिफल 15 अक्टूबर: मेष से मीन राशि तक, आज इन बातों का रखें ध्यान – पढ़ें पूरा राशिफल…

सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):

मेष (Aries)

कार्ड: Nine of Wands (नाइन ऑफ वैंड्स)

आप लंबे समय से बहुत कुछ संभाल रहे हैं, और अब उसका असर आपकी ऊर्जा पर दिखने लगा है।

आज खुद को ज़्यादा मत थकाइए। थोड़ा रुकिए और आराम कीजिए। ताकत यह नहीं कि आप हर वक्त चलते रहें, बल्कि यह भी है कि आप खुद को आराम करने की इजाज़त दें। गिल्ट महसूस मत कीजिए — रेस्ट लेना भी ज़रूरी है।

लकी टिप: आज अपने शरीर को थोड़ा ज़्यादा समय दीजिए।

वृषभ (Taurus)

टैरो कार्ड: फोर ऑफ कप्स

आज दूसरों की सलाह ना लें। आज खुद के साथ थोड़ा समय बिताइए। अपने अंदर की चीजों को महसूस करिए। सही समय आने पर आपको सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। आज अपने मन की आवाज को सुनने की कोशिश करिए।

लकी टिप: 10 मिनट के लिए शांत बैठें।

मिथुन (Gemini)

टैरो कार्ड: द मैजिशियन

आप जो सोचते जाते हैं, आपकी जिंदगी वैसी ही बनती जा रही है। आपको छोटी-छोटी आदतें कल को आकार दे रही है। आज ये सोचने की जरूरत है कि क्या आप अपनी एनर्जी सही जगह लगा रहे हैं?

लकी टिप: आज एक खराब आदत छोड़ दीजिए।

कर्क (Cancer)

टैरो कार्ड: द हैंग्ड मैन

कई बार हालात तो नहीं लेकिन नजरिया बदल लेना ही जरूरी होता है। आज आप थोड़ा हटके सोचने की कोशिश करें। हर एक चीज समझने की जरूरत नहीं है। थोड़ा रुककर आराम भी करें। चीजों को नए नजरिए से देखिए।

लकी टिप: आज अपने रूटीन में थोड़ा सा बदलाव कर दें।

सिंह (Leo)

टैरो कार्ड: स्ट्रेंथ

आपने अब तक खुद को संभाले रखा है और ये बहुत बड़ी बात है। जरूरी नहीं है कि हर दिन बड़ी उपलब्धि ही मिले। आज आप किसी भी कीमत पर हिम्मत नहीं हारेंगे। ऐसे में आपको खुद पर नाज होना चाहिए।

लकी टिप: आज का दिन आराम से बिताइए।

कन्या (Virgo)

टैरो कार्ड: पेज ऑफ कप्स

आज दूसरों के साथ-साथ अपनी भी बात को ध्यान से सुनिए। आपके दिल में कोई बात है, जिस पर आज ध्यान जरूर दें। बिना किसी जल्दबाजी के इन चीजों को महसूस करें। अपने मन की सुनते जाइए। आपको आपके सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

लकी टिप: आज किसी की बात बीच में ना काटें।

तुला (Libra)

टैरो कार्ड: सेवन ऑफ वैंड्स

आज अपनी शांति की रक्षा आपको खुद ही करनी है। ये बहुत जरूरी भी है। हो सकता है कि ऐसा करने से आज कुछ लोग नाराज भी हो। अपनी बाउंड्री को समझिए और बिना किसी गिल्ट के ना कहिए। आज आपको किसी को भी सफाई देने की जरूरत नहीं है।

लकी टिप: आज बिना ज्यादा सोचें ना कह दीजिए।

वृश्चिक (Scorpio)

टैरो कार्ड: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

आज आप ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहिए। अपनी सोच में क्लैरिटी लेकर आइए। आज आपका मन आपकी सबसे बड़ी ताकत है। धैर्य बनाए रखें और फोकस के साथ सारे काम करें।

लकी टिप: एक काम खत्म करके ही दूसरा काम हाथ में लें।

धनु (Sagittarius)

टैरो कार्ड: द हैएरोफैंट

आपने पहले खुद से कोई वादा किया था। आज उस वादे को पूरा करने का दिन होगा। दूसरों के लिए लेकिन अपने लिए ये काम जरूर करें। आज के हर एक छोटे-छोटे कदम भी आज आपको उस वादे की ओर ले जाएंगे।

लकी टिप: आज कुछ ऐसा करें जो सिर्फ और सिर्फ आपके लिए हो।

मकर (Capricorn)

टैरो कार्ड: द एम्परर

आप धीरे-धीरे मजबूत बनते जा रहे हैं। जो चीजें आपको परेशान कर रही थीं, अब वह स्थिर हो चुकी हैं। खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। आपकी लाइफ का सारा कंट्रोल आपके हाथ में है। चीजों के लिए तैयार रहिए। खुद को कम आंकने की भूल ना करें।

लकी टिप: आज एक प्लान जरूर बना लें।

कुंभ (Aquarius)

टैरो कार्ड: द वर्ल्ड

आज आप उसी जगह है, जहां पहुंचने के लिए आपने कभी इच्छा जताई थी। अगर कुछ परफेक्ट ना लगें, तो भी ये खास ही होगा। आपने अब तक काफी कुछ किया है। आज अपनी मेहनत के लिए खुद पर गर्व महसूस करें। अब आपको भागने की जरूरत नहीं है।

लकी टिप: आज अपने पुराने प्रयासों को याद करिए और खुद को शुक्रिया अदा करिए।

मीन (Pisces)

टैरो कार्ड: डेथ

आज आपको बैचेनी महसूस हो सकती है। घबराने की जरूरत नहीं है। यह बदलाव का संकेत है। आज आप किसी पुराने पैटर्न से बाहर आ रहे हैं। जब विकास होता है तो ऐसा महसूस होना जायज है। इसे आगे बढ़ने का ही हिस्सा मानें।

लकी टिप: परेशान करने वाली चीजों को दबाएं नहीं, उसे महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *