टैरो राशिफल 14 अगस्त: इन राशियों की जिंदगी में होगा बड़ा बदलाव, तुला राशि पाएगी स्पष्टता…

सोनल मिश्रा (टैरो विशेषज्ञ): 

मेष (Aries) – टैरो कार्ड: टेन ऑफ कप्स

आज दिल के अच्छे हैं। दयावान बने रहिए।

आपकी छोटी सी स्माइल आज किसी का दिन बना देंगी। किसी जरूरतमंद की मदद करें। सकारात्मक रहेंगे तो रिश्ते मजबूत होंगे। चीजें सही दिशा में सही तरीके से आगे बढ़ती जाएगी।

लकी टिप्स: दयावान बनिए और लोगों के साथ अच्छा करें।

वृषभ (Taurus) – टैरो कार्ड: द टॉवर

आज हो सकता है कि आपको कोई अड़चन पहले तो परेशान करे। हालांकि बाद में आपको समझ आएगा कि इससे ही आपको नया मौका मिलने वाला है। इस नए बदलाव से आपकी सोच का तरीका बदल जाएगा। बिना किसी डर के बदलाव को अपनाएं। आगे आपका भला ही होगा।

लकी टिप्स: रुकावटों में ही सुनहरे मौके छिपे हुए हैं।

मिथुन (Gemini) – टैरो कार्ड: जस्टिस

आज आप बैलेंस्ड फील करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। रिश्तों में मिठास आएगी और ये मजबूत भी बनेंगे। पुराने उलझे हुए फैसलों से साफ जवाब मिलेगा। दिल और दिमाग का मेल खाना जरूरी है। इससे जिंदगी आसान रहेगी। सकारात्मक सोचें।

लकी टिप्स: बैलेंस रहेंगे तो खुशियां अपने आप आएंगी।

कर्क (Cancer) – टैरो कार्ड: द व्हील ऑफ फॉरच्यून

आज कर्क राशि वालों को कोई शुभ संकेत मिलेगा। इससे आपको समझ आएगा कि आप सही दिशा में ही आगे बढ़ रहे हैं। इस तरह का संकेत आपको किसी मुलाकात, संदेश और घटना से मिलेगा। भरोसा रखिए क्योंकि किस्मत आपका साथ दे रही है।

लकी टिप्स: छोटे-छोटे संकेतों पर भरोसा रखए।

सिंह (Leo) – टैरो कार्ड: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

आपमें लीडरशिप क्वालिटी है। आज ये काम आप और भी अच्छे से करेंगे। आपकी चमक सबसे अलग होगी। लोग चाहेंगे कि आप उनका मार्गदर्शन करें। ये लोग आपके हर एक फैसले का सम्मान करने वाले हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़िए।

लकी टिप्स: खुद मिसाल बनिए और ऐसे में दूसरों के लिए प्रेरणा अपने आप बन जाएंगे।

कन्या (Virgo) – टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ वैंड्स

आज आपकी क्रिएटिव सोच आपको काफी आगे ले जाएगी। आप मुश्किलों का हल अच्छे से निकाल पाएंगे। इसके चलते मुश्किल स्थिति से बाहर निकल पाएंगे। आसपास के लोग काफी सपोर्टिव होंगे। आपसे वो लोग काफी प्रभावित भी होंगे। मन को शांत रखें। जल्दी ही नए रास्ते खुलेंगे।

लकी टिप्स: क्रिएटिविटी से नए रास्ते खुलेंगे।

तुला (Libra) – टैरो कार्ड: फोर ऑफ पेंटाकल्स

आज किसी मानसिक बोझ को छोड़कर आगे बढ़ें। मन हल्का होगा तो क्लैरिटी भी मिलेगी। फालतू की चिंता से बचें। इसे छोड़कर शांत मन से आगे बढ़ें। मन को शांत रखें। इससे आपको सुकून मिलेगा।

लकी टिप्स: जो जरूरी नहीं है उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ें।

वृश्चिक (Scorpio) – टैरो कार्ड: द फूल

आज आप खुश रहेंगे। मन उत्साहित रहेगा कि आज कुछ नया और अलग करना है। नई कला और नए लोगों से जुड़कर आप खुशी महसूस करेंगे। अगर मन में कोई आशंका है तो उसे दूर कर दीजिए। आपको डरने की जरूरत नहीं है। डर को पीछे छोड़कर आत्मविश्वास के साथ आज एक कदम आगे बढ़ाइए।

लकी टिप्स: आगे बढ़िए क्योंकि नए अनुभव आपके इंतजार में हैं।

धनु (Sagittarius) – टैरो कार्ड: सिक्स ऑफ कप्स

आज कोई खास आपकी खूब तारीफ करेगा। आपके चाहने वाले आपकी सराहना करेंगे। कुछ बातें तो आपका दिल भी छू लेंगी। इन पलों को सजोकर रखिए। आप भी जितना हो सके, लोगों के साथ पॉजिटिविटी बांटिए।

लकी टिप्स: किसी की तारीफ को दिल से अपनाइए।

मकर (Capricorn) – टैरो कार्ड: द हाई प्रीस्टैस

आपका इन्ट्यूशन काफी मजबूत है। अपने दिल की आवाज पर ही भरोसा रखें। हो सकता है कि लॉजिक कुछ और कहे लेकिन आप दिल की ही सुनिए। जो भी चीजें अब छिपी रही हैं। आज उनमें थोड़ी क्लैरिटी आएगी। आपको सही रास्ता समझ आने लगेगा।

लकी टिप्स: अपने दिल की सुनिए।

कुंभ (Aquarius) – टैरो कार्ड: द स्टार

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई सालों पुरानी चिंता दूर होने वाली है। लाइफ में अब सुकून होगा। मन भी शांत रहेगा। अब आपको सब कुछ साफ नजरिए से ही दिखेगा। उम्मीद बनाए रखिए क्योंकि आपको हल अपने आप मिलते जाएंगे।

लकी टिप्स: उम्मीद ना खोएं।

मीन (Pisces) – टैरो कार्ड: नाइट ऑफ कप्स

आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपका अगला कदम काफी महत्वपूर्ण है। इससे आपकी लाइफ में और भी क्लैरिटी आएगी। खुद पर और खुद की जर्नी पर भरोसा रखिए। एक-एक कदम धीरे-धीरे आगे बढ़ाते जाइए।

लकी टिप्स: क्लैरिटी की वजह से आगे का रास्ता और भी आसान लगने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *