टैरो राशिफल 12 सितंबर: सिंह राशि के लिए बदलाव अपनाने का संकेत, मकर राशि को इस चेतावनी पर ध्यान देना जरूरी…

सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):

मेष (Aries)

कार्ड: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

धीमी ग्रोथ भी ग्रोथ है। आपको ये साबित करने की जरूरत नहीं कि अब आप आगे बढ़ रहे हैं। आज का दिन स्लो ग्रोथ और जरूरी चीजों पर ध्यान देने का है। अपनी तुलना किसी और से ना करें। अपनी जर्नी पर भरोसा रखिए। चुपचाप बस ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए।

लकी टिप्स: आज एक काम पर पूरी तरह ध्यान दें।

वृषभ (Taurus)

कार्ड: क्वीन ऑफ वैंड्स

आज आप काफी एनर्जेटिक रहेंगे। आज इस बात पर ध्यान दें कि कौन सी चीज आपको ऊपर उठाती है और कौन सी चीज आपको थकाती है। आज सिर्फ वही काम करें या वहीं चीजें सोचें जिससे आपको एनर्जी मिलती है। जो चीजें आपको एनर्जी नहीं देती हैं, उनसे थोड़ी दूरी बना लें।

लकी टिप्स: आज उस आवाज को सुनें जो आपको एनर्जी देती है।

मिथुन (Gemini)

कार्ड: द हैंग्ड मैन

आज का दिन वैसा नहीं है जैसा आप चाहते हैं। आप आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन अभी समय है थोड़ा सा रुकने का। दिन को अपने आप से कंट्रोल में ना लें। जो जैसा हो रहा है, वैसे ही होने दें। कभी-कभी रुकने से भी नया नजरिया मिल जाता है। इस एनर्जी पर भरोसा करें। यह आपको भविष्य में बहुत आगे ले जाएगी।

लकी टिप्स: आज प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा सोचें और रुकें।

कर्क (Cancer)

कार्ड: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

आज आपके मन में क्लैरिटी आएगी। कोई छोटी सी बात या विचार आज आपको हर एक चीज समझा सकती है। ज्यादा ना सोचें। आज उन जगहों से क्लैरिटी मिल सकती है, जो आपने सोचा भी नहीं है। छोटे-छोटे संकेतों के लिए ओपन अप रहिए।

लकी टिप्स: आज मन को शांत और खुला रखें।

सिंह (Leo)

कार्ड: ऐट ऑफ कप्स

आपके पास जो कुछ भी है, उसके लिए आप ग्रेटफुल हैं। हालांकि मन ही मन आप कुछ नए की चाह भी रख रहे हैं। ये कोई उलझन नहीं है बल्कि बदलाव की आवाज है। अपने अंदर हो रहे बदलाव को स्वीकार करें। आपको हर एक चीज छोड़ने की जरूरत नहीं है बल्कि जो भी आपके दिल को भाए उसकी ओर ही बढ़ें।

लकी टिप्स: आज डायरी लिखें कि आपके लिए क्या पर्याप्त नहीं है।

कन्या (Virgo)

कार्ड: टू ऑफ पेंटाकल्स

आप एक साथ कई चीजों को संभालने की कोशिश कर रहे हैं और अभी भी आप हर एक चीज में तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहे हैं। छोटे-छोटे बदलाव ही आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। परफेक्ट बनने की चिंता ना करें। किसी भी तरह का कोई भी प्रेशर ना महसूस करें। आज जितना ओवरथिंक कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा बेहतर कर रहे हैं।

लकी टिप्स: आज किसी एक खास काम को अलग तरीके से करें।

तुला (Libra)

कार्ड: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आराम एक जरूरत है और आज आपको ये समझना होगा। अगर आप थक चुके हैं तो ये रुकने का इशारा है। अपनी जरूरतों को समझें और उनके प्रति ईमानदार रहें। हीलिंग की शुरुआत तभी होती है जब आप उस चीज के लिए खुद को अनुमति देते हैं।

लकी टिप्स: आज खुद से एक घंटे के लिए फोन दूर रखें।

वृश्चिक (Scorpio)

कार्ड: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

आज सिर्फ सच ही बोलें। वह चीजें ना बोलिए जो आसान हैं। आज साहस दिखाइए। आपका एक-एक बोल गहरी छाप छोड़ सकता है। आज जो भी कहें, पूरी ईमानदारी से कहें। हो सकता है कि आपको ये मुश्किल लगें लेकिन असली जुड़ाव यही से आता है।

लकी टिप्स: आज आप सिर्फ वही कहें जो वाकई में आपको महसूस होता है।

धनु (Sagittarius)

कार्ड: टेन ऑफ कप्स

शांति और खुशी की मांग करना बिल्कुल सही है। आप लंबे समय से मजबूती से खड़े हैं। अब खुद को आराम भी करने दें। आराम और अपनापन भी उतना ही जरूरी है। अपनी फीलिंग्स पर भरोसा करें और आज के दिन सुकून का आनंद लें।

लकी टिप्स: आज कोई ऐसा काम करें जिससे इमोशनली सुरक्षित महसूस हो।

मकर (Capricorn)

कार्ड: पेज ऑफ कप्स

आज कुछ तो बदलाव आप महसूस करेंगे। अपने अंदर आपको कुछ नयापन महसूस होगा। आज आपकी एक छोटी सी बात भी पूरे दिन को बदल सकती है। आपका दिल अब किसी से जुड़ाव चाहता है। इसे नजरअंदाज तो बिल्कुल भी ना करें। छोटी-छोटी खुशियों के लिए ओपन अप रहें।

लकी टिप्स: आज बिना किसी झिझक के किसी की तारीफ करें।

कुंभ (Aquarius)

कार्ड: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

इमोशनल तौर पर आज बदलाव देखेंगे। आज महसूस करें कि कौन सी चीज भारी लग रही है और कौन सी हल्की। आपको सब कुछ ठीक करने की जरूरत नहीं है। जो चीजें आपके लिए मायने नहीं रखती हैं, उसे आज छोड़ दें। इससे हल्कापन महसूस होगा और यही से आपको शांति का रास्ता भी मिलेगा।

लकी टिप्स: आज कोई एक पुराना विचार पीछे छोड़ दें।

मीन (Pisces)

कार्ड: द मून

अपनी फीलिंग्स को आज ध्यान से महसूस करने की कोशिश करें। ना किसी एक्सप्लेनेशन या वजह के ही। आज आपके अंदर बदलाव की एक लहर दौड़ेगी। इससे डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये ठीक है। इसे कुछ नाम देने या ठीक करने की जरूरत नहीं है। हर एक बदलाव और हर एक फीलिंग को सिर्फ महसूस करिए। यही आज की सबसे बड़ी सुंदरता है।

लकी टिप्स: अपनी फीलिंग्स को बिना जज किए आज आने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *