सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):
मेष (Aries)
टैरो कार्ड: द हरमिट
आज आप थोड़ा रुकिए। आप बहुत मेहनत कर रहे हैं।
ये समय है खुद को खुद से जोड़ने का। मौन में भी बहुत सारा ज्ञान होता है। जब आप तलाशना बंद करेंगे और चीजों को समझने-सुनने की कोशिश करेंगे तो जवाब खुद मिलने लगेंगे। जल्दबाजी ना करें। लंबी सांस लें और खुद को सोचने का मौका दें।
वृषभ (Taurus)
टैरो कार्ड: द मैजिशियन
आपके पास बहुत एनर्जी है लेकिन ये बात ज्यादा मायने रखती है कि आप उसे लगाते कहां है? ध्यान को भटकने से बचाएं। आपकी जरूरत की एक-एक चीज आपके अंदर ही है। खुद पर भरोसा रखिए। क्लैरिटी के साथ आगे बढ़िए।
लकी टिप्स: काम शुरू करने से पहले अपने आसपास एक दीपक जलाएं।
मिथुन (Gemini)
टैरो कार्ड: द हाई प्रीस्टेस
आप अंदर ही अंदर काफी ताकतवर महसूस करेंगे। आपको अपनी शांति बनाए रखने के लिए किसी से ज्यादा कुछ कहने या समझाने की जरूरत नहीं है। पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। आपका मन जानता है कि किसे पास आने देना चाहिए। मौन भी एक शक्ति है। कभी-कभी कम बोलना और खुद पर भरोसा करना सबसे बड़ी ताकत होती है।
लकी टिप्स: आज कुछ सॉफ्ट और सुकून देने वाले कपड़े पहनें।
कर्क (Cancer)
टैरो कार्ड: द फूल
आज आप लंबी छलांग मार सकते हैं। रास्ता भले पूरी तरह से क्लियर ना हो लेकिन आपके दिल को पता है कि जाना कहां है? एनर्जी नई है और जल्द ही कई अवसर भी मिलेंगे। हर सवाल का जवाब मिल जाए, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार पहला कदम ही महत्वपूर्ण होता है। अपनी क्षमता पर यकीन रखिए। छोटे से कदम से ही शुरुआत करिए।
लकी टिप्स: ज्यादा सोचने से पहले हां बोल दीजिए।
सिंह (Leo)
टैरो कार्ड: पेज ऑफ पेंटाकल्स
हल्की-फुल्की शुरुआत करिए। या तो आज किसी को मैसेज कर सकते है। आज कोई विचार आ सकता है। लंबे समय से चले आ रहे पेंडिंग काम को पूरा करिए। किसी भी चीज को छोटा मत समझिए। आज आपका छोटा सा भी फैसला भविष्य में बड़ा रूप ले सकता है। चीजों को लेकर हमेशा जिज्ञासु बने रहिए। भले ही ग्रोथ धीमी लगे लेकिन यही से आपकी सही शुरुआत होगी।
लकी टिप्स: आज वह काम शुरू करें जिसे आप टालते आ रहे थे।
कन्या (Virgo)
टैरो कार्ड: जस्टिस
आज आपको ईमानदारी से रहना है। भले ही सच बोलने में खराब क्यों ना लगे। आज का दिन सच्चाई से भरा होगा। कोई बातचीत हो या फिर कोई फैसला…आज क्लैरिटी को प्रियॉरिटी दें। जो भी कहें दिल से कहें। शुरुआत में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन आज बाद में बहुत अच्छा महसूस करेंगे। असली शांति आपको सच्चाई से ही मिलेगी।
लकी टिप्स: दिल से बिना ज्यादा समझाए अपनी बात कहें।
तुला (Libra)
टैरो कार्ड: द स्टार
जहां आपको शांति मिले और आप खुद को महसूस कर पाएं, वहीं आपकी एनर्जी है। दूसरों के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश में कई बार अपनी चमक खो सी जाती है। आज अपने लिए थोड़ा वक्त निकालिए। उस जगह जाइए जिससे आपको शांति मिले। वो चीजें करिए जो आपकी खुशी देती है। एक छोटा सा कमबैक आपको अंदर से पूरा कर देगा।
लकी टिप्स: उन्हीं लोगों के साथ बैठें जहां पर आपको सुकून मिलता है।
वृश्चिक (Scorpio)
टैरो कार्ड: फाइव ऑफ कप्स
आपने अपने अंदर काफी कुछ दबाया हुआ है। कभी-कभी सब कुछ ठीक ना होना भी ठीक ही होता है। आज आपको हर चीज ठीक करने की कोशिश नहीं करनी है। खुद के साथ ईमानदार रहिए। दुख को छिपाएंगे तो इससे कोई मदद नहीं मिलेगी। फीलिंग्स को बाहर आने दीजिए। किसी भरोसेमंद इंसान से बात करें। आज थोड़ा आराम भी करें।
लकी टिप्स: आज अपनी फीलिंग्स को खुलकर बहने दें।
धनु (Sagittarius)
टैरो कार्ड: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
जिस चीज से आप बच रहे हैं, उसमें कोई जरूरी मैसेज भी छिपा हुआ हो सकता है। आप किसी फैसले या फिर बातचीत से बत रहे हैं। आपको अंदर से महसूस भी हो रहा है कि ये ज्यादा दिन तक टलने वाला नहीं है। जल्दबाजी ना करें लेकिन रास्ते को बंद भी ना करिए। थोड़ी देर शांति से बैठें। आपको खुद समझ आने लगेगा कि क्या सही है और क्या गलत?
लकी टिप्स: जिस चीज से आप बचने की कोशिश रहे हैं, उसे आज एक बार फिर देखिए।
मकर (Capricorn)
टैरो कार्ड: द चैरिएट
आपने किसी ना किसी रूप में ग्रोथ किया है। अब सही से फैसला लेने की जरूरत है। इससे आपकी ग्रोथ पक्की होगी। वो सब पीछे छोड़ दें जो आपके भविष्य के लिए सही नहीं है। छोटा लेकिन ऐसा काम करें जो आपको आपके गोल की ओर ले जाए। जैसे-जैसे आप ये सब करेंगे, अंदर से हल्का फील करेंगे।
लकी टिप्स: वही करें जो लंबे समय में आपके लिए सही हो।
कुंभ (Aquarius)
टैरो कार्ड: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
आपका मन आगे का सोच-सोचकर परेशान हो रहा है। क्या होगा अगर ऐसा हो जाए? आज ऐसे विचार खूब आएंगे। खुद को प्रेजेंट में लेकर आएं। सब कुछ एक साथ ठीक नहीं हो सकता है। डर से बनी कहानियों को छोड़कर रियलिटी की ओर वापस लौटें।
लकी टिप्स: आज 5 बार गहरी सांस लें।
मीन (Pisces)
टैरो कार्ड: फोर ऑफ कप्स
आज आप सिंपलिसिटी को ही चुनिए। आज हो सकता है कि आप ख्यालों में डूबे रहें। हर दिन के लिए प्लान बनाने की जरूरत नहीं है। दिन को गो विद द फ्लो की तरह लें। एक कप चाय, फेवरेट गाना या फिर कुछ देर अकेले बैठने से आपको अच्छा लगेगा। गहरी फीलिंग्स के बीच आपको ऐसे शांति भी मिल सकती है।
लकी टिप्स: आज एक समय पर सिर्फ एक ही चीज पर ध्यान दें।