टैरो राशिफल 10 अक्टूबर: मेष राशि वाले तय करें अपनी सीमाएं, मीन राशि नए काम से पहले करें ये खास उपाय…

सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):

मेष (Aries)

टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

आज बाउंड्री तय करने की जरूरत है। गुस्से को साइड में रखकर ही ये काम करें। क्लैरिटी के साथ शांति से बात करिए। जब आप ठहरकर बोलेंगे तब लोग आपको ज्यादा सुनेंगे।

लकी टिप: आज प्यार से ना कहना सीखें।

वृषभ (Taurus)

टैरो कार्ड: नाइट ऑफ कप्स

आपके अंदर अब धीरे-धीरे नया रूप मजबूत होता जा रहा है। आज आपको खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है। जल्दबाजी में कुछ भी ना करें। आप सही दिशा और सही स्पीड से आगे जा रहे हैं।

लकी टिप: अपनी एनर्जी को बचाएं।

मिथुन (Gemini)

टैरो कार्ड: फोर ऑफ पेंटाकल्स

आज शांति से आगे बढ़ते जाइए। हो सकता है कि आपको कोई बड़ा रिजल्ट ना दिखाई दे। आपके अंदर काफी कुछ बदल रहा है। अपनी तुलना किसी और ने ना करें। भरोसा रखें क्योंकि आपका भी समय आएगा।

लकी टिप: भले छोटी चीज हासिल हो, उसे कहीं ना कहीं जरूर लिख लें।

कर्क (Cancer)

टैरो कार्ड: दे हैंग्ड मैन

आज आपको ऐसा फील हो सकता है कि जैसे सह रुक गया है। आपको समझना होगा कि ये ठहराव अब नई तैयारी के लिए है। जल्दबाजी ना करें। आज धैर्य रखें। इससे आपको जल्द ही क्लैरिटी मिलेगी।

लकी टिप: किसी भी देरी पर रिएक्ट करने से पहले गहरी सांस लें।

सिंह (Leo)

टैरो कार्ड: ऐट ऑफ वैंड्स

खुद पर आज ज्यादा प्रेशर ना डालें। काम से ज्यादा आप मायने रखते हैं। धीमे चलने की कोशिश करें। जल्दबाजी में कुछ नहीं करना है। एक काम खत्म करने के बाद ही अगला काम पकड़ें।

लकी टिप: एक काम खत्म करें और खुद को आज थोड़ा आराम दें।

कन्या (Virgo)

टैरो कार्ड: पेज ऑफ पेंटाकल्स

आज खुद में इन्वेस्ट करें। चाहे छोटी सी सेल्फ केयर ही क्यों ना करें आप। इंतजार ना करें कि दूसरे आपकी तारीफ करेंगे। अपने लिए कुछ ना कुछ करते रहिए। यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

लकी टिप: आज अपने लिए एक छोटा सा कदम जरूर उठाएं।

तुला (Libra)

टैरो कार्ड: द फूल

आज नई शुरुआत का दिन है। आज कुछ नया करने की कोशिश करें। हर एक चीज जानने की जरूरत नहीं है। अपना पहला कदम पूरे भरोसे के साथ उठाइए। बदलाव छोटे-छोटे कदमों से ही शुरु होगा।

लकी टिप: बिना डर के आज कुछ नया करने की कोशिश करें।

वृश्चिक (Scorpio)

टैरो कार्ड: नाइन ऑफ कप्स

आज का दिन थोड़ा थकान वाला रहेगा। उम्मीद अब भी आपके साथ ही है। खुद को जबरदस्ती खुश ना करें। थोड़ा रेस्ट करिए। छोटी-छोटी खुशियां आपके पास खुद आएंगी।

लकी टिप: उस चीज को सोचिए, जिसे आप चाहते हैं।

धनु (Sagittarius)

टैरो कार्ड: टेम्परेंस

आज अपनी शांति को सहसे ऊपर रखिए। हर कॉल या मैसेज का जवाब देना जरूरी नहीं होता है। आपको कम बातों में भी सुकून मिल सकता है। अपनी एनर्जी को बचाकर रखिए।

लकी टिप: आज जरूरत से बातें ना करें।

मकर (Capricorn)

टैरो कार्ड: द हरमिट

आज अगर आप थोड़ा अकेले रहेंगे तो फायदेमंद होगा। दूसरों से खुद की तुलना ना करें। अपने अंदर झांकिए। आज एक घंटे शांत रहेंगे तो कई दिनों की उलझन दूर हो जाएगी।

लकी टिप: खुद के साथ एक शांत घंटा बिताइए।

कुंभ (Aquarius)

टैरो कार्ड: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

आज अपने मन की आवाज को सुनिए। किसी भी चीज में जल्दबाजी ना करें। आपकी स्पीड सही है। ऐसे ही आगे बढ़िए। सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

लकी टिप: कुछ भी शुरू करने से पहले अपनी चाल थोड़ी धीमी करें।

मीन (Pisces)

टैरो कार्ड: ऐस ऑफ वैंड्स

आज कोई जरूरी मैसेज आपको मिलने वाला है। उसे जोर डालकर पाने की जरूरत नहीं है। शांत रहें। शांत रहेंगे तो चीजों को और अच्छे से कर पाएंगे।

लकी टिप: कुछ भी शुरू करने से पहले आज थोड़ी देर चुप रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *